देसी कोरोना वैक्सीन (Covaxin)
- फोटो : निलेश कुमार, अमर उजाला ग्राफिक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बायोटेक की देसी कोरोना वैक्सीन फरवरी में आ सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सरकार से जुड़े एक वैज्ञानिक के हवाले से यह जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि वैक्सीन फरवरी में आती है तो इसकी लॉन्चिंग अनुमानित समय से काफी पहले होगी, क्योंकि अबतक कहा जा रहा था कि यह वैक्सीन अगले साल की दूसरी तिमाही यानी 2021 के अप्रैल से जून के बीच आएगी।