कोरोना के लेटेस्ट अपडेट्स
कोरोना की इस लहर में देश के लगभग सभी राज्य प्रभावित देखे जा रहे हैं, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल दो राज्य- मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश ही ऐसे हैं जहां एक भी एक्टिव केस नहीं है। केरल अब भी सबसे अधिक मामलों (1679) वाला राज्य है, इसके बाद गुजरात में 615, पश्चिम बंगाल में 596 और दिल्ली में 592 कोविड के सक्रिय मामले हैं।
उत्तर प्रदेश- कोरोना के नए वेरिएंट से पीड़ित मरीज मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। अपरिहार्य कारणों में ही डॉक्टर और कर्मचारी अवकाश ले सकेंगे। वहीं चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना क्षेत्र छोड़ने से पहले अधिकारियों को जानकारी देंगे।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। नालागढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। इससे पहले सिरमौर में भी एक को कोरोना का शिकार पाया गया था।
संक्रमण से बचाव के उपाय जरूरी
- फोटो : Freepik.com
कोरोना से बचाव के लिए उपाय करते रहना जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, देश में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी के लिए सुरक्षात्मक सावधानियों का पालन करना जरूरी है, जो आपको सुरक्षित रहने में मदद कर सकते हैं।
क्या करें
- अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं या अल्कोहल-आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें।
- मास्क पहनें। छींकते-खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल/टिश्यू से ढकें।
- सामूहिक समारोहों और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें।
- अपनी आंखें, नाक और मुंह को छूने से पहले अपने हाथ धोएं।
- अगर आपको अस्वस्थ महसूस हो तो डॉक्टर को दिखाएं। बुखार, सांस लेने में कठिनाई और खांसी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
कोरोना और इसके जोखिमों को जानिए
- फोटो : Freepik.com
क्या न करें
- दूषित सतहों को छूने से बचें।
- लक्षणों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह लें।
- किसी भी बीमार व्यक्ति के नजदीक जाने से बचें
- कोरोना को हल्के में लेने की गलती न करें। आपको संक्रमण भले ही ज्यादा प्रभावित न करे पर आप वायरस का कैरियर जरूर हो सकते हैं जिससे परिवार के अन्य लोगों को संक्रमण का खतरा रहता है।
-----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।