फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन आने के बाद क्या सब कुछ ठीक हो जाएगा? जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक

Fri, 02 Oct 2020 11:12 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपको लगता है कि कोरोना की वैक्सीन आने के बाद सब कुछ एकदम से सामान्य हो जाएगा, तो शायद आपका सोचना गलत हो सकता है। प्रमुख वैज्ञानिकों ने इसे लेकर चेतावनी दी है। वैक्सीन को एक ऐसे उपाय के रूप में देखा जा रहा है, जिसके आते ही महामारी समाप्त हो जाएगी, लेकिन रॉयल सोसायटी के शोधकर्ताओं ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि टीके से क्या होगा और क्या हो सकता है, इसे लेकर हमें तार्किक और व्यावहारिक होने की जरूरत है। वैज्ञानिकों का कहना है कि टीका जब भी आए, उसे लोगों तक ले जाने में कम से कम एक साल तक का समय लग सकता है। ऐसे में आवश्यकता है कि कोरोना वायरस के कारण जिन प्रतिबंधों को लागू किया गया है, उन्हें धीरे-धीरे हटाया जाए।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैक्सीन को लेकर चल रहे प्रयोगों की बात करें, तो दुनियाभर में करीब 200 वैक्सीन प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कई प्रारंभिक दौर में हैं, तो कई क्लीनिकल ट्रायल के लिए तैयार हैं। इंपीरियल कॉलेज लंदन के नेशनल हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट के डॉ. फियोना कुली के मुताबिक, 'वैक्सीन के बारे में जानकर हमारे मन में उम्मीद पैदा होती है कि महामारी समाप्त हो जाएगी, लेकिन हमें इस बात को भी नहीं भूलना चाहिए कि वैक्सीन के विकास में कई बार विफलता का मुंह देखना पड़ा है।'  
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्रिटेन सरकार के वैज्ञानिक सलाहकारों समेत तमाम लोगों को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक टीका तैयार कर लिया जाएगा और इसके बाद बड़े पैमाने पर टेस्ट किए जा सकेंगे। लेकिन वहीं दूसरी ओर रॉयल सोसायटी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यह एक लंबी प्रक्रिया होगी। इंपीरियल कॉलेज लंदन में केमिकल इंजीनियरिंग के प्रमुख प्रोफेसर निलय शाह का कहना है, 'अगर वैक्सीन उपलब्ध हो भी जाती है, तो इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि एक महीने के भीतर ही हर किसी को टीका लग जाएगा। इसमें छह महीने भी लग सकते हैं, नौ महीने भी और शायद एक साल भी। इस बात का तो सवाल ही नहीं उठता कि मार्च तक जन-जीवन अचानक से बिल्कुल पहले की तरह सामान्य हो जाएगा।' 

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दिशा में अब भी कई चुनौतियां हैं। हालांकि कुछ प्रायोगिक तरीकों को अपनाया जा रहा है। जैसे कि बड़े पैमाने पर आरएनए टीके बनाए जा रहे हैं, जो इससे पहले कभी नहीं किया गया था, लेकिन चुनौतियां और भी हैं। जैसे वैक्सीन बनाने के लिए कच्चे माल की जरूरत। ना सिर्फ वैक्सीन के लिए बल्कि कांच की शीशियों के साथ-साथ रेफ्रिजरेटर की क्षमता भी एक चुनौती है। दरअसल कुछ वैक्सीन को माइनस 80 डिग्री सेल्सियस में रखने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रोफेसर शाह का अनुमान है कि वार्षिक तौर पर सामान्य फ्लू से निपटने के लिए हम जिस तरह कदम उठाते हैं, कोरोना से निपटने के लिए उसके दस गुना तेज गति से काम करने की जरूरत होगी। साथ ही इसके लिए करीब 30 हजार ट्रेंड स्टाफ की भी आवश्यकता होगी। वो कहते हैं, 'मुझे इस बात की चिंता है कि क्या इस सबके बारे में गंभीरता से सोचा जा रहा है?' कई वैक्सीन के प्रारंभिक परीक्षण से पता चला है कि उनके इस्तेमाल से रोग प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया तेज हुई, लेकिन किसी अध्ययन में अभी यह सामने नहीं आया है कि यह पूर्ण सुरक्षित है और इससे कोविड-19 के लक्षण कम होंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई सवालों के अब तक नहीं मिले जवाब

इंपीरियल कॉलेज लंदन में इम्यूनोलॉजी के प्रमुख प्रोफेसर चार्ल्स बांगम का कहना है, 'हम वाकई ये नहीं जानते हैं कि कोई टीका कब तक तैयार हो जाएगा, यह भी नहीं जानते कि यह कितना प्रभावी होगा और ना तो यही बता सकते हैं कि यह कब तक हर किसी को उपलब्ध हो सकेगा।' वो आगे कहते हैं, 'अगर यह प्रभावी हुआ भी, तो इस बात की संभावना कम है कि तुरंत ही सब कुछ पहले की तरह हो जाएगा।'  
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वहीं दूसरी ओर वैक्सीन से जुड़े ही कई अन्य सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।
  • क्या एक शॉट पर्याप्त होगा या फिर बूस्टर की जरूरत पड़ेगी? क्या यह वैक्सीन हर साल-दो साल के अंतराल पर लेनी होगी?
  • क्या कोई वैक्सीन बुजुर्ग लोगों पर भी उतने ही कारगर तरीके से काम करेगी?
  • वैक्सीन लगने के कितने दिनों तक उसका असर बना रहेगा?
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अध्ययन पर टिप्पणी करते हुए बाथ यूनिवर्सिटी के डॉ. एंड्रयू प्रेस्टन कहते हैं, 'वैक्सीन को एक ऐसे अचूक उपाय के तौर पर चित्रित किया जा रहा है, जो आते ही महामारी को दूर कर देगी, लेकिन यह समझने की जरूरत है कि इसके असर में वक्त लगेगा।' उनका कहना है कि इस बात पर चर्चा किए जाने की जरूरत है कि क्या देश में आने वाले लोगों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए वैक्सीन पासपोर्ट की आवश्यकता है। 

वो इस बात पर भी रोशनी डालते हैं कि लोगों में वैक्सीन को लेकर झिझक भी बढ़ रही है। वो सवाल करते हैं कि क्या होगा अगर कोई शख्स अपनी पार्टनर को टीके के लिए मना कर देगा, तो क्या हम उन्हें दूसरों के लिए खतरा बनने को छोड़ देंगे या फिर स्कूल जाने वाले हर बच्चे के लिए इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा। वो कहते हैं कि ऐसे बहुत से कठिन और उलझन भरे सवाल हैं, जिनका अब भी कोई जवाब नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें