फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: इस देश के स्वास्थ्य मंत्री ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, क्या भारत में भी होगा ऐसा?

Sun, 20 Sep 2020 02:28 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन के तीसरे यानी अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है, जिसमें हजारों लोगों को टीका लगाया गया है। कई देशों में तो सरकार के मंत्रियों ने भी वैक्सीन की डोज ली है। इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी शामिल है। शनिवार को यहां के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल रहमान बिन मोहम्मद अल ओवैस ने भी कोरोना वायरस का टीका लगवाया। उन्हें वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है, इसके क्लिनिकल ट्रायल के सकारात्मक नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सबसे पहले अधिक जोखिम वाले लोगों, जैसे- फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन देने की अनुमति दी थी। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य मंत्री को जिस वैक्सीन की डोज दी गई है, उसे चीन की फार्मा कंपनी सिनोफार्म ने विकसित किया है। इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल यूएई में चल रहा है, जिसमें 120 देशों के करीब 31 हजार वॉलेंटियर्स शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है, उनमें गले में खराश जैसे हल्के लक्षण दिखे हैं। इसके अलावा वैक्सीन लेने वालों में सामान्य मौसमी फ्लू जैसे लक्षण भी देखने को मिले हैं। संयुक्त अरब अमीरात में वैक्सीन के तीसरे चरण के मुख्य जांचकर्ता डॉ. नवल अल काबी का भी कहना है कि वैक्सीन लेने वालों में कोई गंभीर साइड-इफेक्ट नहीं दिखे हैं।  

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिनोफार्म कंपनी के मुताबिक, वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में किसी भी तरह का साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। ग्लोबल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कंपनी के चेयरमैन लिउ जिंगझेन ने बताया था कि उन्होंने खुद इस वैक्सीन के दो डोज लिए हैं और अब तक उन्हें इसका कोई भी साइड-इफेक्ट महसूस नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कब आएगी यह वैक्सीन और कितनी होगी कीमत?

सिनोफार्म की इस वैक्सीन के दिसंबर तक बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वैक्सीन की दो खुराक की कीमत 1000 युआन यानी करीब 10,700 रुपये होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या भारत के भी स्वास्थ्य मंत्री पहले खुद लगवाएंगे वैक्सीन? 

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया संडे संवाद प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोवर्स से बात करते हुए कहा था कि अगर लोगों को सरकार, वैज्ञानिकों और वैक्सीन से जुड़ी सारी वैज्ञानिक प्रक्रियाओं पर थोड़ा सा भी संदेह होता है, तो वो इस संदेह को दूर करने के लिए जरूरत पड़ी तो सबसे पहले वह खुद कोरोना का टीका लगवाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें