प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भारत में कब आएगी वैक्सीन?
हाल ही में देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया संडे संवाद प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोवर्स से बात करते हुए बताया था कि कोरोना वैक्सीन अगले साल यानी 2021 की पहली तिमाही में तैयार हो सकती है, लेकिन इसे जारी करने की कोई तारीख निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा था कि वैक्सीन के मानव परीक्षण प्रक्रिया पर सरकार पूरी सावधानी बरत रही है और साथ ही उसकी सुरक्षा, लागत, वितरण, भंडारण और उत्पादन को लेकर भी विचार-विमर्श हो रहा है।