भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ पांच लाख से अधिक हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी एक लाख 51 हजार के पार है। हालांकि देश से इस महामारी को खत्म करने के लिए 16 जनवरी से व्यापक स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' का इस्तेमाल किया जाएगा। वैक्सीन को पूरे देश में पहुंचाया जा रहा है। चूंकि अब टीकाकरण के शुरू होने में महज दो दिन ही बचे हैं, ऐसे में इससे संबंधित कुछ सवालों का जवाब जान लेना बहुत जरूरी है, जिससे आगे चलकर कोई दिक्कत न हो। सीरम इंस्टीट्यूट ने टीका प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के लिए एक फैक्ट शीट जारी किया है, जिसमें उसने वैक्सीन से संबंधित कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
किन लोगों को कोविशील्ड टीका लेना चाहिए?
कोविशील्ड टीका 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए आपात स्थितियों में सीमित उपयोग के लिए अनुमोदित किया गया है।
किन लोगों को कोविशील्ड टीका नहीं लेना चाहिए?
कोविशील्ड टीके में क्या सामग्री शामिल हैं?
अगर आप वैक्सीन की दूसरी खुराक लेना भूल जाते हैं, तब क्या होगा?
अगर आप नियत समय पर दूसरी खुराक लेना भूल जाते हैं, तो अपने स्वास्थ्य प्रदाता से सलाह लें। यह जरूरी है कि आप कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लेने वापस आएं।
कोविशील्ड टीके के क्या लाभ हैं?
क्लीनिकल ट्रायल्स (नैदानिक परीक्षण) में देखा गया है कि कोविशील्ड टीके से कोविड-19 की रोकथाम होती है, जब चार से 12 हफ्ते के अंतराल पर दो खुराकें दी जाती हैं। कोविड-19 से सुरक्षा की अवधि के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लेने के चार हफ्ते बाद आप में सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा क्षमता उत्पन्न हो सकती है।
कोविशील्ड टीके से संबंधित क्या जोखिम हैं?
टीका लेने के बाद प्रतिकूल प्रभाव दिखें तो क्या करना चाहिए?
क्या कोविशील्ड टीके से कोविड-19 संक्रमण हो सकता है?