कोरोना वैक्सीन बनाने की रेस में भारत समेत दुनियाभर की कई कंपनियां लगी हुई हैं। कइयों के ट्रायल्स अंतिम चरण में हैं तो कई कंपनियों ने अभी पहला और दूसरा चरण ही पूरा किया है। भारत में जो कंपनी वैक्सीन बनाने का काम कर रही है, उसका नाम सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया है। पुणे में स्थित यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है। सीरम इंस्टिट्यूट के मुख्य कार्यकारी अदार पूनावाला ने बड़ी मात्रा में वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कहना है कि प्रति मिनट के हिसाब से वैक्सीन के 500 डोज तैयार हो रहे हैं। हालांकि इनकी मात्रा कितनी होगी, इस बारे में कंपनी की ओर से अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।