फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सुरक्षा: आपके बच्चे भी जाने लगे हैं स्कूल तो इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 21 Sep 2020 03:15 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आज यानी 21 सितंबर, सोमवार से कक्षा 9 से 12 वीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों को खोल दिया गया है- फाइल फोटो - फोटो : सुदर्शन झा/प्रवीण बैंसला
आज यानी 21 सितंबर, सोमवार से कक्षा 9 से 12 वीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों को खोल दिया गया है। आज लगभग 6 महीने के बाद बच्चों के लिए स्कूलों को खोला गया है। अभी सिर्फ कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों को स्कूलों में आने की अनुमति होगी। कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों को अपने अभिभावकों से अनुमति लेने के बाद ही स्कूलों में प्रवेश करने दिया जाएगा। अब धीरे- धीरे जीवन एक बार फिर सामान्य होने लगा है, परंतु अभी भी कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हुआ। देश में रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे स्कूल में बच्चों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। अगली स्लाइड्स में जानिए कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए बच्चों को किन बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है...
विज्ञापन

2 of 8
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना जरूरी है- फाइल फोटो - फोटो : अंजू सिंह
मास्क पहनना होगा
  • कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। मास्क पहनने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। बच्चों को स्कूल परिसर में हर समय मास्क पहनना होगा।
विज्ञापन

3 of 8
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है- फाइल फोटो - फोटो : जोगिंदर शर्मा
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
  • कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है। बच्चों को स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा। अभिभावक अपने बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में अवश्य बताएं।

4 of 8
बच्चों को अपने पास हर समय सैनिटाइजर रखना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अपने पास सैनिटाइजर रखें
  • बच्चों को अपने पास हर समय सैनिटाइजर रखना होगा। अभिभावक बच्चों को सैनिटाइजर देना न भूलें। समय- समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।
विज्ञापन

5 of 8
खांसी- छींक आने पर नाक को अच्छी तरह से कवर करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खांसी- छींक आने पर नाक और मुंह को कवर करें
  • खांसी- छींक आने पर नाक और मुंह को अच्छी तरह से कवर करें। अभिभावक अपने बच्चों को बताएं कि खांसी- छींक आने पर बच्चों को किस तरह से नाक और मुंह को अच्छी तरह से कवर करना है।
विज्ञापन

6 of 8
स्कूल परिसर में कोई भी परेशानी होने पर बच्चों को तुरंत अपने शिक्षक को इसकी सूचना देनी होगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य संबंधित कोई भी समस्या होने पर शिक्षक को सूचना दें
  • स्कूल परिसर में कोई भी परेशानी होने पर बच्चों को तुरंत अपने शिक्षक को इसकी सूचना देनी होगी। अभिभावक अपने बच्चों को बताएं कि अगर उन्हें किसी भी तरह की कोई भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या होती है तो तुरंत अपने शिक्षक को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन

7 of 8
जिन बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित कोई भी परेशानी है उन्हें स्कूल नहीं जाना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बीमार बच्चे स्कूल न जाएं
  • जिन बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित कोई भी परेशानी है उन्हें स्कूल नहीं जाना चाहिए। बीमार व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन

8 of 8
बच्चों को साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें
  • कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। बच्चों को साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें