फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षकों और छात्रों को इन बातों का रखना होगा ध्यान, संक्रमण का खतरा होगा कम

Thu, 10 Sep 2020 08:34 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारत सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे स्कूल जा सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस की वजह से पिछले काफी समय से बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं थी, परंतु अब भारत सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे स्कूल जा सकते हैं। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अभिभावकों को लिखित अनुमति देनी होगी कि वे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं। कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिस वजह से शिक्षकों और छात्रों का अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षकों और छात्रों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। इन बातों का ध्यान रखने से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। अगली स्लाइड्स में जानिए कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षकों और बच्चों को किन बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
  • कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है। छात्रों और शिक्षकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना है।
विज्ञापन

3 of 7
फेस मास्क या फेस शील्ड का प्रयोग करने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फेस मास्क या फेस शील्ड का प्रयोग करें
  • छात्रों और शिक्षकों को फेस मास्क या फेस शील्ड का प्रयोग करना होगा। फेस मास्क या फेस शील्ड का प्रयोग करने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है।

4 of 7
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सभी जरूरी समान को सैनिटाइज करें
  • स्कूल में सभी जरूरी समान को सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है। डेस्क, कुर्सी, डस्टर, चॉक और किताबों को रोजाना सैनिटाइज करवाएं। रोजाना कोरोना के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं, जिस वजह से कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

5 of 7
अपने हाथों को समय- समय पर सैनिटाइज करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें
  • कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अपने हाथों को समय- समय पर साबुन से धो लें या सैनिटाइज कर लें।
विज्ञापन

6 of 7
हाथों को अच्छे से साबुन से धोएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी चीज को छूने के बाद हाथों को साफ कर लें
  • स्कूल में किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छे से साफ कर लें। हाथों को अच्छे से साबुन से धोएं। अपने पास हर समय एक सैनिटाइजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जो शिक्षक और छात्र बीमार हैं वे स्कूल न जाएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बीमार हैं तो स्कूल न जाएं
  • जो शिक्षक और छात्र बीमार हैं वे स्कूल न जाएं। जिन शिक्षकों और छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या है वे भी स्कूल न जाएं। अस्वस्थ लोगों पर कोरोना वायरस का संक्रमण जल्दी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें