दुनिया के कई देशों में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। अमेरिका और भारत की हालत तो बेहद ही खराब है। अमेरिका में जहां संक्रमण के मामले 69 लाख के पार हैं, तो वहीं भारत में भी संक्रमण 53 लाख के ऊपर हो गया है। वहीं अगर मरने वालों की संख्या देखें तो इस वायरस से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा अमेरिका में ही है। वहां दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में तो यह आंकड़ा काफी कम है, लेकिन इसमें बढ़ोतरी जारी है। देश में मरने वालों की संख्या 85 हजार के पार पहुंच गई है। एक समय था जब जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर जैसे देशों में संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन उन्होंने बिना वैक्सीन के ही इसपर रोक लगा दी और कोरोना के फैलने की रफ्तार को काफी धीमे कर दिया। आइए जानते हैं ये संभव हुआ...