फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: जब तक नहीं आ जाती वैक्सीन, कोरोना वायरस को कैसे रोका जा सकता है?

Sun, 09 Aug 2020 11:39 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम लगातार जारी है। रूस का कहना है कि वह इसी महीने से वैक्सीन की खुराक देने की शुरुआत करेगा। वहां सबसे पहले वैक्सीन शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएगी। उसके बाद अक्तूबर से सभी नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। वैक्सीन बनाने की रेस में रूस के अलावा भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन भी हैं। हालांकि इनकी वैक्सीन बाजार में कब तक आएगी, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि वह इस साल के अंत तक या अगले साल वैक्सीन लॉन्च कर सकते हैं। ऐसे में जब तक इस बीमारी के लिए कोई कारगर वैक्सीन नहीं आ जाती है, तब तक लोगों को कई तरह की बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे कोरोना वायरस का खात्मा किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...  
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
दुनिया के कई देशों में सरकारों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया हुआ है। कई जगहों पर तो इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है, जिससे वहां कोरोना की रफ्तार काफी हद तक थम गई है, लेकिन जिन जगहों पर लॉकडाउन में ढिलाई की गई है, वहां कोरोना के मामले लॉकडाउन के बावजूद बढ़ते जा रहे हैं। इससे सरकारों को भी परेशानी हो रही है और लोगों को तो हो ही रही है। इसलिए बेहतर है कि लॉकडाउन में आप कोशिश करें कि घर से बाहर ना निकलें। यह कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने यानी उसे खत्म करने में कारगर हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कौन-कौन सी सावधानियां बरतें? 
  • घर पर ही रहें और संभव हो तो लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रहें। 
  • किसी भी सार्वजनिक स्थान पर जाने से बचें। 
  • बहुत अधिक जरूरत न हो तो यात्रा न करें
  • घर पर भी रहें तो मास्क लगाकर रहें 
  • घर पर लोगों को आने से मना करें, कोई आता है तो उन्हें समझाएं, मिलने से बचें।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संक्रमित हैं तो क्या करें? 
  • खुद को दूसरों से अलग रखें 
  • कम से कम 14 दिन अलग रहें तो ज्यादा बेहतर है 
  • घर से बाहर कहीं भी न जाएं, इससे दूसरे व्यक्ति के संक्रमित होने की संभावना बढ़ सकती है 
  • मास्क का हमेशा इस्तेमाल करें 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत 

लगभग तीन महीने पहले पब्लिक हेल्थ ऑफ इंग्लैंड ने कहा था कि कुछ गंभीर और विशेष तरह के लोगों को कम से कम 12 हफ्ते के लिए खुद को दूसरों से अलग कर लेना चाहिए।  
  • गर्भवती महिला, किसी को हृदय रोग या कोई जन्मजात बीमारी है
  • कैंसर रोगी, जिनकी कीमोथैरेपी या दवा चल रही है 
  • जिनका अंग प्रत्यारोण हुआ है और उम्र 75 साल है
  • पिछले छह महीने में जिनका बोन मैरो या स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
इन बातों का रखें विशेष ध्यान 
  • जितना संभव हो मास्क पहनकर रहें 
  • हाथ हमेशा साबुन से धोते रहें और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें 
  • बुजुर्गों को अलग कमरे में रखें और जितना हो सके उन्हें सावधानी बरतने को कहें 
  • कोरोना का कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर या केंद्र या राज्य सरकार की हेल्पलाइन पर संपर्क करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें