फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: चीन में 106 मौतें, 5 हजार लोग संक्रमित, अब तक विषाणु की दवा नहीं

Tue, 28 Jan 2020 01:56 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से चीन में मरने वालों की संख्या 106 पहुंच गई है। वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या पांच हजार के करीब है। चीन के बाहर इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 60 पहुंच गई है। अमेरिका से लेकर नेपाल और दक्षिण कोरिया से लेकर फ्रांस तक दुनिया के कई देशों में यह वायरस फैला है। भारत में भी कोरोना वायरस के दो कथित मामले सामने आए हैं जिनमें अभी वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। जापान ने चीन के वुहान शहर से अपने नागरिकों को निकालने के लिए चार्टर फ्लाइट भेजा है। वुहान में करीब 650 जापानी नागरिक हैं और सरकार इनको फटाफट वुहान से बाहर निकालना चाहती है।

विज्ञापन




सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इस वायरस के संक्रमण में आने वाले लोगों की संख्या  4,577 पहुंच गई है। हॉंगकॉंग  और चीन में पहले से ही स्वास्थ्य आपातकाल लगा हुआ है। वायरस के खतरे को देखते हुए हॉगकॉग में सरकारी कर्मचारियों को घर से ही काम करने की अनुमति दी गई है। फिलीपींस ने चीनी नागरिकों के लिए वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि चीन के वुहान शहर से आने वाले लोगों के जरिए ही यह वायरस दुनिया के अन्य देशों में फैला है।
विज्ञापन


दुनियाभर में कोरोनावायरस की हाहाकार

वुहान से फैलकर कोरोनावायरस ने दुनियाभर में हाहाकार मचाया है। जापान में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या 4 और अमेरिका में 5 पहुंच गई है। सिंगापुर में कोरोनावायरस से 5 और दक्षिण कोरिया में 4 लोग संक्रमित हैं। वहीं, जर्मनी में एक और मेलेशिया में चार लोग इस विषाणु से संक्रमित हैं। कंबोडिया, कनाडा और नेपाल में इस वायरस की चपेट में एक-एक मरीज के आने की पुष्टि हुई है। 

 
देश         संक्रमित मरीज मौतें        
चीन 4,577 106
हॉंगकॉंग   8 0
मकाऊ 5 0
ऑस्ट्रेलिया 5 0
कंबोडिया 1 0
कनाडा 1 0
फ्रांस 3 0
अमेरिका 5 0
जापान 4 0


 

कोरोना वायरस - फोटो : self

चीन में एक ही दिन में 65 फीसदी बढ़ा कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि वुहान कोरोनावायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैल रहा है। आयोग का कहना है कि इसके अलावा यह वायरस बूदों के जरिए भी फैल रहा है। एनएचसी का कहना है कि एक-दूसरे के नजदीकी संपर्क में आने से यह वायरस लोगों को संक्रमित कर रहा है। यानी की अगर कोई व्यक्ति कोरोनावायरस की चपेट में है और वो किसी के सामने खांसता या छींकता है तो यह वायरस दूसरे व्यक्तियों को भी फैल सकता है। चीन में एक ही दिन में इस वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में 65 फीसदी इजाफा हुआ है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों में सबसे ज्यादा चीन के हुबई प्रांत के हैं। ये ही वो जगह है जहां सबसे पहले इस वायरस की पहचान हुई थी। साल 2002 और 2003 में सार्स से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनियाभर में 8,098 थी और 774 मौतें हुई थी। सबसे खास बात यह है कि चीन के वुहान की जनता सरकार द्वारा इस वायरस के बारे में दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं है। हालांकि अभी इस वायरस के फैलने की असल वजह का भी पता नहीं चला है और इसकी दवाई भी इजात नहीं हुई है। इससे बचाव के लिए चीन में एचआईवी में दी जाने वाली दवा ही दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें- चीन में चमगादड़ और सांपों से इंसानों में फैला खतरनाक कोरोना वायरस

दस दिन का होता है इस वायरस का संक्रमण काल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि इस वायरस का संक्रमण काल 10 दिन होता है और इन दिनों में इससे बचाव के लिए विशेष ख्याल रखना पड़ता है। चीन पहले ही अपने 12 शहरों के 3.5 करोड़ से ज्यादा निवासियों के यात्रा पर प्रतिबंध लगा चुका है। 

क्या है कोरोना वायरस?
कोरोना वायरस एक तरह का संक्रमित होने वाला वायरस है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वायरस को लेकर लोगों को चेता चुका है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिए फैलता है। दुनिया के तमाम देशों में यह वायरस चीन से आने वाले यात्रियों के जरिए ही पहुंच रहा है। इस वायरस के लक्षण निमोनिया की ही तरह हैं। यह वायरस कोरोना वायरस परिवार से संबंध रखने वाला वायरस है।

कोरोना वायरस जानवरों में भी पाया जाता है। समुद्री जीव-जंतुओं के जरिए यह वायरस चीन के लोगों में फैला। दक्षिण चीन में समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को सबसे पहले इस वायरस ने चपेट में लिया, जिनमें वुहान शहर है। दक्षिण चीन के बाजार जहां काफी मात्रा में समुद्री जीव मिलते हैं, उनके जरिए यह वायरस लोगों में फैला। इस बाजार में समुद्री जीव जिंदा भी मिलते हैं और उनका मांस भी मिलता है। यहीं से इस वायरस ने चीन के निवासियों को अपनी चपेट में लिया।

विज्ञापन

कोरोना वायरस - फोटो : ANI

कोरोना वायरस के लक्षण

  • बुखार
  • सांस लेने में दिक्कत
  • सर्दी-जुकाम 
  • खांसी
  • नाक का लगातार बहना
  • सिर में दर्द
  • ऑर्गन  फेल्योर (अंगों का काम करना बंद )
कोरोना वायरस में किसी भी तरह की कोई एंटीबायोटिक काम नहीं करती है। फ्लू में दी जाने वाली एंटीबायोटिक भी इस वायरस में काम नहीं करती है। अस्पताल में भर्ती कराए जाने वाले व्यक्ति के अंगों को फेल होने से बचाने के लिए उसे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ दिया जाता है। जानवरों से फैलने वाले कोरोना वायरस सिवियर एक्यूट रेस्परेटरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) और मिडिल इस्टर्न रेस्परेटरी सिंड्रोम दोनों तरह का होता है। मिडिल इस्टर्न रेस्परेटरी सिंड्रोम (मेर्स) अफ्रीकी और शियाई ऊटों के जरिए मनुष्य में फैलता है। चमगादड़ ऐसा जीव है जिसमें सिवियर एक्यूट रेस्परेटरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) और मिडिल इस्टर्न रेस्परेटरी सिंड्रोम दोनों तरह का कोरोनोा वायरस होता है।

इसे भी पढ़ें-जानिए क्या हैं कोरोना वायरस के लक्षण? चीन में 80 की जान ले चुका ये वायरस भारत के लिए बन रहा खतरा

कोरोनावायरस के फैलने की दो वजहें....
वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस फैलने की दो वजह बताई हैं। चीन के वुहान में इस वायरस के फैलने की वजह चमगादड़ और एक प्रयोगशाला से वायरस का रिसाव बताया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वुहान में कोरोना वायरस फैलने की वजह चमगादड़ खाना है। क्योंकि वुहान में अनियमित पशु व्यापार काफी ज्यादा होता है। इसी वजह से यह वायरस इस इलाके में फैला है। बता दें कि चीन में चमगादड़ खाया जाता है और इसके कई वीडियो भी आपको मिल जाएंगे।साल 2017 में एक चाइनीज सेलिब्रिटी ने चमगादड़ खाने वाला वीडियो वायरल करने के लिए माफी भी मांगी थी। यह वीडियो तब काफी वायरल हुआ था। ऐसे में  कहा जा रहा है कि वुहान में चमगादड़ों का सेवन भी इस वायरस की असल वजह हो सकती है।

इसके अलावा साल 2017 में ही चीन की एक प्रयोगशाला से वायरस का रिसाव हुआ था। ऐसे में इसे भी इस खतरनाक वायरस की वजह बताया जा रहा है। तीन साल पहले वुहान के राष्ट्रीय जैव सुरक्षा प्रयोगशाला से दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायरस एवं विषाणु में शामिल वायरस रिसाव हुआ था। उस वक्त इसके रिसाव के कई दुष्परिणाम सामने आने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें