भारत में कोरोनावायरस की दस्तक
कोरोनावायरस ने चीन ही नहीं बल्कि भारत, अमेरिका, तिब्बत, थाइलैंड, जापान, मंगोलिया और ऑस्ट्रेलिया में हाहाकार मचा रखा है। भारत में भी इस संक्रमण ने दस्तक दे दी है। मुंबई के बाद राजस्थान और बिहार में भी कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी है। इन दोनों ही राज्यों में इस वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं। बिहार में चीन से लौटी एक लड़की में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को जयपुर में भी चीन से लौटे एक स्टूडेंट में कोरोनावायरस के लक्षण मिले थे, जिसका इलाज चल रहा है।
अमेरिका में रविवार को इस वायरस से संक्रमित पांचवें मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं सिंगापुर के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोनावायरस से ग्रसित चार मरीजों की पुष्टि हुई है। ऑस्ट्रेलिया में इस वायरस से संक्रमित चार मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं फ्रांस में कोरोनावायरस से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हुई है। नेपाल का भी कहना है कि वहां भी कोरोनावायरस से संक्रमित एक मरीज मिला है। इस तरह यह वायरस चीन से बाहर विश्व के कई देशों के लिए दहशत बन रहा है।
क्या है कोरोनावायरस?
कोरोनावायरस एक तरह का संक्रमित होने वाला वायरस है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वायरस को लेकर लोगों को चेता चुका है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिए फैलता है। दुनिया के तमाम देशों में यह वायरस चीन से आने वाले यात्रियों के जरिए ही पहुंच रहा है। इस वायरस के लक्षण निमोनिया की ही तरह हैं। यह वायरस कोरोनो वायरस परिवार से संबंध रखने वाला वायरस है।
कोरोनावायरस जानवरों में भी पाया जाता है। समुद्री जीव-जंतुओं के जरिए यह वायरस चीन के लोगों में फैला। दक्षिण चीन में समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को सबसे पहले इस वायरस ने चपेट में लिया, जिनमें वुहान शहर है। दक्षिण चीन के बाजार जहां काफी मात्रा में समुद्री जीव मिलते हैं, उनके जरिए यह वायरस लोगों में फैला। इस बाजार में समुद्री जीव जिंदा भी मिलते हैं और उनका मांस भी मिलता है। यहीं से इस वायरस ने चीन के निवासियों को अपनी चपेट में लिया। जानवरों से फैलने वाले कोरोनावायरस सिवीर एक्यूट रेस्परटॉरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) और मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम दोनों तरह का होता है। मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम (मेर्स) अफ्रीकी और शियाई ऊटों के जरिए मनुष्य में फैलता है। चमगादड़ ऐसा जीव है जिसमें सिवीर एक्यूट रेस्परटॉरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) और मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम दोनों तरह का कोरोनो वायरस होता है। ऐसे में अभी पता नहीं चला है कि यह कोरोना वायरस सांपों या चमकादड़ों में से किसके जरिए इंसानों में फैला है क्योंकि यह एक अलग तरह का कोरोना वायरस है।