फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 : रेस्तरां में खाना खाते वक्त भारी पड़ सकती है ये गलती, आप भी रहिए सावधान

Tue, 08 Dec 2020 09:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 6.81 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस महामारी ने 15.55 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई। हालांकि, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। इसी के साथ लंबे समय से बंद रेस्तरां, बार और पब को भी अब खोल दिया गया है। 

विज्ञापन


ऐसे अगर आप भी रेस्तरां जाते हैं, तो सावधान रहने की आवश्यकता है।हाल ही में एक अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि लोगों को रेस्तरां में खाना खाने के दौरान बात करने से बचना चाहिए।  अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस छह मीटर से अधिक दूरी पर ट्रांसमिट हो सकता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि रेस्तरां के अंदर ग्राहकों के बीच विंड पार्टीशन बना रहना चाहिए या फिर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को अलग कमरे में बैठाया जा सकता है। इस साल की शुरुआत में साउथ कोरियो के जिआनजु में एक रेस्तरां में कोरोना के मामलों के एक समूह पर अध्ययन के बाद ये सुझाव दिए गए थे।
विज्ञापन


इस तरह निकाला निष्कर्ष 
सीसीटीवी फुटेज, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, इंटरव्यू और मोबाइल फोन लोकेशन डेटा की जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि केवल पांच मिनट तक मरीज के संपर्क में आने के बाद 6.5 मीटर की दूरी से भी संक्रमण हो गया था। वहीं एक दूसरे शख्स को केवल 15 मिनट के एक्सपोजर के बाद 4.8 मीटर की दूरी से ही संक्रमित हो गया था। उनमें से किसी का भी कोरोना संक्रमित मरीज से सीधे तौर पर संपर्क में नहीं हुआ था। हालांकि, कोरोना मरीज के पास होने के बावजूद एक ही रेस्तरां में कई दूसरे लोग संक्रमित नहीं भी हुए। 

विज्ञापन

थूक की बूंदे हवा में कर सकती हैं लंबा सफर

विशेषज्ञों का कहना है कि छींकने, खांसने और बोलने से फैलने वाली सांस की बूंदों के संपर्क से बचने के लिए कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखना जरूरी है। 
कोरियन रेस्तरां में अध्ययन के दौरान वैज्ञानिक ने निष्कर्ष निकाला कि बातों के दौरान मुंह से निकलने वाले थूक की बूंदे (ड्रॉपलेट्स) लंबी दूरी तक फैल सकती हैं। इसकी वजह रेस्तरां की छत पर सीलिंग टायप एयर कंडीशनर लगा था। 

कोरियन मेडिकल साइंस जर्नल में छपे अध्ययन के मुताबिक,  ड्रॉपलेट्स का ट्रांसमिशन दो मीटर से ज्यादा दूरी पर भी हो सकता है, इसलिए कोरोना की रोकथाम के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और क्वारंटीन से जुड़ी नयी गाइडलाइन्स जरूरी हैं।

रेस्तरां में ये सावधानियां बरतें 
शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि रेस्तरां के अंदर मास्क को केवल खाना खाने के दौरान हटाना चाहिए। खाने से पहले और बाद में पहन कर रखना जरूरी है। साथ ही खाने के दौरान बातचीत और जोर से बात करने या चिल्लाने से बचना चाहिए। अगर कोई रेस्तरां में खांस रहा है या फिर छींक रहा है, तो उससे भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें