फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों के फेफड़ों को हो सकता है ज्यादा नुकसान

Fri, 19 Jun 2020 01:43 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
बिना लक्षण वाले कोरोना के मरीजों के फेफड़ों को बहुत अधिक नुकसान पहुंच रहा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का संक्रमण देश दुनिया में बढ़ता जा रहा है। भारत में भी इस वायरस ने कहर बरसा रखा है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण का आंकड़ा 3.50 लाख से अधिक हो चुका है। कोरोना वायरस के लक्षण किसी सामान्य प्लू की तरह ही हैं।

लेकिन कई ऐसे मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें कोई लक्षण देखने को नहीं मिला है, परंतु वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में रिर्सज जारी हैं। हाल ही हुए में एक शोध में ये बात सामने आई है कि बिना लक्षण वाले कोरोना के मरीजों के फेफड़ों को बहुत अधिक नुकसान पहुंच रहा है। आपको बता दें कि दुनियाभर में बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या भी काफी है। 
 
विज्ञापन

2 of 9
कोरोना वायरस से संक्रमित 45 प्रतिशत लोगों में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं देखने को मिला है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
45 प्रतिशत लोगों में नहीं दिखा कोई भी लक्षण
  • एक शोध में इस बात का दावा किया गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित 45 प्रतिशत लोगों में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं देखने को मिला है। खांसी, बुखार या सांस की तकलीफ कोरोना वायरस के प्रमुख संकेत हैं।

 
विज्ञापन

3 of 9
बिना लक्षण वाले 50 प्रतिशत मरीजों के फेफड़ों को काफी नुकसान हुआ है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बिना लक्षण वाले मरीजों के फेफड़ों को नुकसान
  • एक अध्ययन में ये पाया गया है कि बिना लक्षण वाले 50 प्रतिशत मरीजों के फेफड़ों को काफी नुकसान हुआ है। 
 

4 of 9
बिना लक्षण वाले 50 प्रतिशत मरीजों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
3000 लोगों पर किया गया अध्ययन
  • शोधकर्ताओं ने क्रूज शिप के यात्रियों, घर पर इलाज ले रहे लोगों और जेल में बंद कैदियों पर अध्ययन करके ये पता लगाया कि बिना लक्षण वाले 50 प्रतिशत मरीजों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा है। इस अध्ययन में 3000 लोगों को शामिल किया गया था।
 
विज्ञापन

5 of 9
50 प्रतिशत लोगों के सिटी स्कैन में फेफड़ों में हुए नुकसान को देखा गया- सांकेतिक तस्वाीर - फोटो : Pixabay
सभी का किया गया सिटी स्कैन
  • शोधकर्ताओं ने इन 3000 लोगों का सिटी स्कैन किया, जिसमें से 50 प्रतिशत लोगों के सिटी स्कैन में फेफड़ों में हुए नुकसान को देखा गया। 

 
विज्ञापन

6 of 9
इस अध्ययन में 96 प्रतिशत लोग बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज थे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
96 प्रतिशत लोग बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज थे
  • इस अध्ययन में 3000 लोगों का शामिल किया गया था, जिसमें से 96 प्रतिशत लोग बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज थे।
 
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फेफड़ों में इन चीजों को देखा गया
  • शोधकर्ताओं ने पाया कि इन लोगों के फेफड़ों में सफेद रंग का बादल दिखाई दे रहा है। इस बादल से पता चलता है कि फेफड़ों में तरल, बैक्टीरिया और प्रतिरक्षा कोशिकाएं काफी मात्रा में भर गई हैं। इनके अधिक मात्रा में भर जाने से  फेफड़ों के ऑक्सीजन सोखने की क्षमता कम हो जाती है। 
 

8 of 9
कोरोना वायरस को बिना लक्षण वाले मरीज तेजी से फैला रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
वायरस को तेजी से फैला सकते हैं बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज
  • इस अध्ययन में ये बात भी सामने आई कि कोरोना वायरस को बिना लक्षण वाले मरीज तेजी से फैला रहे हैं। अध्ययन में शामिल एक डॅाक्टर का कहना है कि बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों से संक्रमण रोकना काफी मुश्किल है।

 
विज्ञापन

9 of 9
मास्क पहनने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मास्क पहनना जरूरी
  • इस अध्ययन के अनुसार मास्क पहनने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। मास्क पहनकर हम खुद भी सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरे लोगों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें