फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stress Symptoms: सुबह से शाम की दिनचर्या में दिख रहे हैं ये लक्षण तो संभल जाएं, तनाव में हैं आप

Sat, 01 Aug 2020 04:55 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
धीरे- धीरे तनाव पूरे शरीर को प्रभावित करने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हर व्यक्ति कभी न कभी तनाव महसूस करता है, परंतु अगर लंबे समय तक तनाव रहे तो इसका शरीर पर असर होने लगता है। धीरे- धीरे तनाव पूरे शरीर को प्रभावित करने लगता है। तनाव की वजह से सामान्य आदतों में भी काफी बदलाव होने लगता है। आज हम आपको तनाव के कुछ लक्षण बताएंगे। कई बार हमारी जीवनशैली में कुछ बदलाव हो रहे होते हैं, परंतु हम ये समझ नहीं पाते हैं कि ये बदलाव क्यों हो रहे हैं? हो सकता है इन बदलावों की वजह तनाव हो। आज के समय में तनाव काफी बढ़ने लगना है। आइए जानते हैं तनाव के लक्षण....
विज्ञापन

2 of 10
तनाव होने पर रिच फूड्स खाने की इच्छा होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रिच फूड्स की इच्छा
  • तनाव होने पर रिच फूड्स खाने की इच्छा होने लगती है। तनाव में हाई फैट और हाई शुगर वाली चीजों का अधिक सेवन करने का मन करता है। कई शोधों के अनुसार अधिक तनाव होने पर शरीर को अतिरिक्त ईंधन की आवश्यकता होती है जिस वजह से रिच फूड्स खाने की इच्छा अधिक होती है।
विज्ञापन

3 of 10
तनाव होने की वजह से शरीर की बीमारी से लड़ने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
समय-समय पर बीमार पड़ना
  • तनाव होने की वजह से शरीर की बीमारी से लड़ने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिस वजह से व्यक्ति समय- समय पर बीमार पड़ने लगता है। 

4 of 10
अधिक तनाव होने की वजह से व्यवहार में काफी बदलाव आने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बदलते रहता है व्यवहार
  • अधिक तनाव होने की वजह से व्यवहार में काफी बदलाव आने लगता है। ज्यादा तनाव की वजह से लोगों की प्रति व्यवहार बुरा होने लगता है। तनाव की वजह से बहुत जल्दी- जल्दी मूड बदलते रहता है।
विज्ञापन

5 of 10
तनाव होने की वजह से नींद नहीं आती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नींद नहीं आती है
  • तनाव होने की वजह से नींद नहीं आती है। अधिक तनाव की वजह से व्यक्ति काफी चिड़चिड़ा हो जाता है और अशांत महसूस करता है।
विज्ञापन

6 of 10
तनाव की वजह से डाइजेशन संबंधित समस्याएं भी होने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डाइजेशन संबंधित समस्याएं
  • तनाव की वजह से डाइजेशन संबंधित समस्याएं भी होने लगती हैं। कुछ लोगों में तनाव की वजह से एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। कुछ लोगों को बहुत अधिक भूख भी लगने लगती है।
विज्ञापन

7 of 10
अधिक तनाव की वजह से सेक्शुअल गतिविधियां कम या ज्यादा होने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेक्शुअल गतिविधियां कम या ज्यादा होने लगती हैं
  • अधिक तनाव की वजह से सेक्शुअल गतिविधियां कम या ज्यादा होने लगती हैं। तनाव का असर सेक्स हार्मोन में भी पड़ता है जिस वजह से कुछ लोगों की सेक्शुअल एक्टिविटी की इच्छा खत्म हो जाती है तो कुछ लोगों की बढ़ जाती है।

8 of 10
अधिक तनाव की वजह से रोजाना के कामों में भी दिक्कतें होने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
रोजाना के कामों में दिक्कतें होने लगती हैं
  • अधिक तनाव की वजह से रोजाना के कामों में भी दिक्कतें होने लगती हैं। लंबे समय से तनाव में रहने के कारण किसी भी काम में मन नहीं लगता है। तनाव एकाग्रता और मेमोरी को भी प्रभावित करता है।

9 of 10
तनाव की वजह से बालों से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बालों से संबंधित समस्याएं
  • तनाव की वजह से बालों से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। लंबे समय से तनाव में रहने के कारण बाल सफेद होने लगते हैं या झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
तनाव की वजह से पुराने दर्द भी बढ़ने लगते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
दर्द से निपटने में पेरशानी
  • आमतौर पर कई पर चोट लगने पर हम उस दर्द को आसानी से सहन कर लेते हैं, परंतु तनाव में होने पर सहनशीलता खत्म होने लगती है और दर्द से निपटने में हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। तनाव की वजह से पुराने दर्द भी बढ़ने लगते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें