फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पहनते समय इन गलतियों की वजह से हो सकता है नुकसान, WHO ने जारी किया वीडियो

Thu, 10 Sep 2020 09:19 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना देश में हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि मास्क पहनने से कोरोना से संक्रमण का खतरा बहुत कम हो जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक वीडियो जारी कर ये बताया है कि मास्क पहनते समय कौनसी गलतियां नहीं करनी हैं। आमतौर पर इस समय देखा जा रहा है कि इस समय बहुत से लोग मास्क पहनने में ये गलतियां कर रहे हैं। इन गलतियों की वजह से संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विडियो में किन गलतियों का जिक्र किया है...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ढीला मास्क पहनने से संक्रमण का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
ढीला मास्क न पहने
  • ढीला मास्क पहनने से संक्रमण का खतरा रहता है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए ढीला मास्क न पहने। मास्क से अच्छी तरह मुंह और नाक कवर होने चाहिए। इस समय देखा जा रहा है कि बहुत से लोग ढीला मास्क पहन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए मुंह और नाक को अच्छी तरह कवर करना जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
मास्क से नाक कवर नहीं कर रहे हैं
  • कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए मुंह और नाक को अच्छी तरह कवर करना जरूरी है, परंतु इस समय बहुत से लोग मास्क को नाक के नीचे कर दे रहे हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो ऐसा करना बंद कर दें।

4 of 6
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बात करते समय मास्क उतार देना
  • बहुत से लोग बात करते समय मास्क को उतार दे रहे हैं, परंतु ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। मास्क नहीं पहनने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। अगर आप भी ऐसी गलती कर रहे हैं तो आज से ये गलती न करें।
विज्ञापन

5 of 6
मास्क को बार- बार न छुएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मास्क को बार- बार न छुएं
  • मास्क को बार- बार न छुएं। इस समय बहुत से लोग ये गलती कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो ऐसा न करें। मास्क को पहनने के बाद न छुएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक-दूसरे का मास्क न पहने- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक-दूसरे का मास्क पहनना
  • एक-दूसरे का मास्क न पहने। आमतौर पर एक परिवार में रहने वाले सदस्य ये गलतियां कर रहे हैं। एक-दूसरे से मास्क शेयर न करें। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं तो ये गलती न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें