फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बैठने पर घटेगी उम्र, ऐसे बदले सिटिंग हैबिट

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भी रोजाना देर तक ऑफिस में बैठकर काम करते हैं तो इस जानकारी के बाद आप जरूर लगातार देर तक बैठे रहने से बचने का उपाय खोजेंगे। अमेरिका के लुसियाना विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने हाल में एक शोध में माना है कि जो लोग दिन में तीन घंटे से अधिक नहीं बैठते, उनका जीवन दो साल और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने माना कि हमारी इस जीवनशैली की वजह से लगातार मोटापे, हृदय रोग, मधुमेह और जीवनशैली संबंधित रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। 'बीएमजे ओपन' पत्रिका में प्रकाशित इस शोध में 19 से 90 वर्ष तक के 1,67,000 लोगों पर अध्ययन किया गया और पाया गया कि देर तक बैठने का हमारी उम्र से सीधा संबंध है।

इतना ही नहीं, उन्होंने इस शोध में यह भी पाया कि अमेरिका में 27 प्रतिशत लोगों की मृत्यु के पीछे एक कारण यह भी है कि वे बहुत देर तक बैठते हैं और 19 प्रतिशत लोगों की मृत्यु का संबंध बहुत अधिक देर तक टीवी देखने से है।
विज्ञापन


अगर आप भी दफ्तर में बहुत देर तक बैठकर काम करते हैं या फिर लगातार कई घंटों तक बैठकर टीवी देखते हैं तो सबसे पहले लगातार बैठने की आदत छोड़ें और अपनी बैठने की आदत में थोड़ा सुधार करें।

देर तक बैठते हैं तो अपनाएं ये टिप्स

देर तक बैठकर काम करने के लिए जरूरी है कि बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें और थोड़ा टहल लें। अगर आपके लिए बार-बार ऑफिस में टहलना मुमकिन नहीं तो थोड़े-थोड़े अंतराल पर शरीर को स्ट्रेच करें। आप चाहें तो उसी जगह खड़े होकर भी स्ट्रेच कर सकते हैं।लगातार बैठकर काम करते हैं तो ब्रेक के लिए आप लंबी सांस छोड़ें और शरीर को मूवमेंट दें। इससे मांसपेशियों का लचीलापन बना रहेगा।  कंप्यूटर पर बैठकर काम करते वक्त आपके बैठने की मुद्रा भी सही होनी बहुत जरूरी है। काम करते वक्त ध्यान रखें कि आपके कंधों को आराम मिले। हिप्स और घुटनों को समान स्तर पर रखें। आपकी कोहनी 90 डिग्री के कोण पर मुड़े और सिर  को बहुत आगे करके स्क्रीन पर न देखें।ऑफिस में लगातार बैठना हमारी जरूरत है और मजबूरी भी, लेकिन अगर हम अपनी दिनचर्या में योग आर व्यायाम को तरजीह दें तो हम लगातार बैठने से संबंधित कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं। भुजंगासान, शलभासन, सुप्त वीरासन आदि कई ऐसे आसन हैं जिन्हें नियमित तौर पर करने से इस तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें