breast cancer
- फोटो : pixabay
महिलाओं में कैंसर
'दि ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी' (1990-2016) के अनुसार, भारत में महिलाओं में सबसे ज्यादा स्तन कैंसर के मामले सामने आए हैं। स्टडी के अनुसार, महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर, पेट का कैंसर, कोलोन एंड रेक्टम और लिप एंड कैविटी कैंसर मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में लंग एंड ब्रेस्ट रेडिएशन सर्विसेज के प्रमुख डॉक्टर कुंदन सिंह चुफाल ने हाल ही में इस बारे में बात की थी।
उन्होंने कहा था, 'गांवों और शहरों में तुलना की जाए तो गांव से सर्वाइकल और शहर से स्तन कैंसर के मामले ज्यादा सामने आते हैं, लेकिन पूरे भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे पहले नंबर पर है जिसका मुख्य कारण देर से शादियां होना, गर्भधारण में देरी, स्तनपान कम करवाना, बढ़ता तनाव, लाइफस्टाइल और मोटापा है।'