फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है ये मीठी चीज, सीमित मात्रा में कर सकते हैं सेवन

Sat, 05 Sep 2020 03:26 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए। मीठी चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीजों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज की बीमारी में खान- पान का विशेष ध्यान रखना होता है। डायबिटीज के मरीजों को डाइट में उन्हीं चीजों को शामिल करना चाहिए, जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। आज हम आपको एक ऐसी मीठी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए इस मीठी चीज का सेवन सीमित मात्रा में करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीज किसी मीठी चीज का सेवन कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
शहद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शहद
  • शहद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में शहद का सेवन कर सकते हैं। सीमित मात्रा में शहद का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। डायबिटीज के मरीज शहद का सेवन करने से पहले डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

3 of 9
चीनी के मुकाबले शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स वैल्यू काफी कम होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शहद की ग्लाइसेमिक इंडेक्स वैल्यू कम होती है
  • डायबिटीज के मरीजों को उन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जिनकी ग्लाइसेमिक इंडेक्स वैल्यू कम होती है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। चीनी के मुकाबले शहद की ग्लाइसेमिक इंडेक्स वैल्यू काफी कम होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
अगली स्लाइड्स में जानिए शहद के फायदे...

4 of 9
शहद का सेवन करने से खांसी और गले की खराश दूर हो जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खांसी और गले की खराश को दूर करें
  • शहद का सेवन करने से खांसी और गले की खराश दूर हो जाती है। खांसी और गले की खराश को दूर करने के लिए अदरक की कुछ बूंदें लें और इन बूंदों को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। इस मिश्रण का सेवन करने से खांसी और गले की खराश दूर हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 9
रोजाना शहद का सेवन करने से शरीर ऊर्जावान रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
शरीर ऊर्जावान रहता है
  • रोजाना शहद का सेवन करने से शरीर ऊर्जावान रहता है। आप नियमित रूप से रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन कर सकते हैं। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नियमित रूप से शहद का सेवन किया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
शहद का सेवन मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद 
  • शहद का सेवन मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना शहद का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शहद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना शहद का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही शहद का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
घाव भरने में शहद मददगार साबित हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
घाव भरने में मददगार
  • शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो घाव को भरने में सहायक होते हैं। घाव भरने में शहद मददगार साबित हो सकता है। रोजाना शहद का सेवन फायदेमंद होता है, परंतु डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही शहद का सेवन करना चाहिए।

8 of 9
रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन करने से बालों का गिरना कम होने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बालों के लिए फायदेमंद
  • बालों को गिरने से रोकने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन करने से बालों का गिरना कम होने लगता है। जो लोग बालों के झड़ने से परेशान हैं उन्हें रोजाना शहद का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
शहद का सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
त्वचा के लिए फायदेमंद
  • शहद का सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना शहद का सेवन करने से त्वचा में निखार आने लगता है। त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए रोजाना ठंडे पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें