स्टॉकहोम स्थित यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ECDC) जो यूरोप में स्वास्थ्य और बीमारी पर नजर रखता है, के अनुसार उनकी जानकारी में पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में डेंगू वायरस का ये पहला यौन संचरण मामला है।
डेंगू मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी मच्छर द्वारा फैलता है, जो घनी आबादी वाले उष्णकटिबंधीय जलवायु में पनपता है और पानी में प्रजनन करता है। इससे एक वर्ष में 10,000 लोगों की मौत होती है और करीब 10 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित होते हैं।
इस बीमारी के लक्षण काफी खतरनाक हैं, जिसमें तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द और उल्टी शामिल है। यह कई देशों पर भारी आर्थिक बोझ भी डालता है क्योंकि पीड़ित काम करने में असमर्थ होते हैं, साथ ही गंभीर प्रकोप होने पर स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रभावित करते हैं।