फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके भी झड़ रहे हैं बाल, ये नुस्खे शर्तिया करेंगे कमाल

Wed, 27 Mar 2019 02:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कहते हैं बाल महिला और पुरुष का गहना होते हैं। महिला हो या पुरुष आजकल सबसे ज्यादा बालों की समस्या से परेशान हैं। जिसकी बड़ी वजह उनके साथ किया जाने वाला बुरा व्यवहार है। जिससे ये पतले, कमजोर और सुस्त दिखाई देने लगते हैं। एक ओर बेकार जीवन शैली वहीं दूसरी ओर प्रदूषित वातावरण, रासायनों के दुष्प्रभाव, जंक फूड और भोजन में पोषक तत्वों की कमी की वजह से और बदतर होते जा रहें हैं। यूं तो आपने कई तरीके आजमाए होंगे लेकिन हम आपको बताएंगे रोचक हर्बल नुस्खे जो बालों की समस्याओं के लिए काफी कारगर माने जाते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
बालों का झड़ना सबसे कष्टदाई होता है। जिसकी वजह है खान-पान में आयरन की कमी, लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी, दवाएं, मानसिक तनाव, हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ना और प्रसव के बाद अक्सर बालों के झड़ने की शिकायतें आती है। बालों के झड़ने को रोकने के लिए कुछ ऐसे उपचार हैं, जिनको बराबर अपनाकर आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
एेसे करें उपचार
नारियल के तेल या बादाम के तेल से बालों की हल्की हल्की मालिश 1-15 मिनिट तक करें और फिर एक गर्म तौलिए को बालों पर लपेट लें और इसे 2 -3 मिनिट तक रखा रहने दिया जाए। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। 
 

4 of 7
नीम की पत्तियों को उबाला लें और ठंडा होने पर छान लें। किसी अच्छे शैपू से बाल धोने के बाद अंत में नीम के पानी से बालों को धो लें, बाल स्वस्थ हो जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
सिर के जिन हिस्सों पर बालों की मात्रा कम दिखाई देती है, वहां प्याज का रस लगाकर मालिश करनी चाहिए और ऐसा तब तक करें जब तक कि उस हिस्से में चमड़ी हल्की लाल ना दिखाई दे, इसके बाद इस पर हल्का सा शहद लगाकर कुछ देर रहने दें और फिर धो लें। 
 
विज्ञापन

6 of 7
हर दिन सुबह काले या सफेद तिल का सेवन करें, ये बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं जो कि बालों की बेहतर सेहत के लिए आवश्यक एक तत्त्व है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सप्ताह में एक दिन बालों को अरंडी और बादाम के तेल के मिश्रण से मालिश करें। दोनो की समान मात्रा लेकर हल्का सा गुनगुना कर लें और हल्के-हल्के हाथों से बालों की जड़ों तक मालिश करिए, बालों को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें