फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त न करें ये गलतियां, इन गलतियों की वजह से हो सकता है नुकसान

Sun, 14 Feb 2021 12:39 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी है। रोजाना स्नान करने से शरीर में फुर्ती आती है और सफाई भी बनी रहती है। रोजाना स्नान करने से कई तरहों की बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। हालांकि स्नान करते समय कई लोग कुछ गलतियां भी कर देते हैं, जिस वजह से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे जो नहाते समय नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 10
नहाने का साबुन ऐसा होना चाहिए जो हल्का हो और जिसमें तेल और क्लींजर के गुण मौजूद हों- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गलत साबुन का इस्तेमाल करना
  • नहाने का साबुन ऐसा होना चाहिए जो हल्का हो और जिसमें तेल और क्लींजर के गुण मौजूद हों। गलत साबुन का इस्तेमाल करने से आपको स्किन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 10
नहाने वाले तौलिए को समय- समय पर धोते रहना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
तौलिए को समय- समय पर धोते रहें
  • नहाने वाले तौलिए को समय- समय पर धोते रहना चाहिए। तौलिए को रोजाना धूप में सुखाएं और सप्ताह में कम से एक बार जरूर धोएं। गीले तौलिए का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

4 of 10
बॅाडी स्क्रबिंग के लिए लूफा का इस्तेमाल सबसे अच्छा होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
लूफा की सफाई करते रहें
  • बॅाडी स्क्रबिंग के लिए लूफा का इस्तेमाल सबसे अच्छा होता है। सप्ताह में एक बार अपना लूफा जरूर साफ करें। आपको हर तीन हफ्ते में अपना लूफा बदल लेना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 10
नहाने के दौरान या नहाने के बाद बाथरूम फैन को कुछ देर के लिए चला लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बाथरूम फैन को बंद न रखें
  • नहाने के दौरान या नहाने के बाद बाथरूम फैन को कुछ देर के लिए चला लें। ऐसा करने से बाथरूम की नमी कम हो जाएगी। अगर आप बाथरूम फैन को बंद रखेंगे तो धीरे- धीरे बाथरूम की दिवारों को नुकसान पहुंचने लगेगा।
विज्ञापन

6 of 10
अधिक गर्म पानी से स्नान करने से आपको नुकसान भी हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अधिक गर्म पानी से स्नान न करें
  • सर्दियों के दिनों में गर्म पानी से स्नान किया जाता है, परंतु अधिक गर्म पानी से स्नान करने से आपको नुकसान भी हो सकता है। जरूरत से ज्यादा गर्म पानी से स्नान करने से आपको स्किन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 10
बालों में रोजाना शैंपू करने से आपके बालों को नुकसान हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बालों में रोजाना शैंपू न करें
  • बालों में रोजाना शैंपू करने से आपके बालों को नुकसान हो सकता है। बालों को जल्दी- जल्दी न धोएं। जल्दी- जल्दी बाल धोने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।

8 of 10
स्किन को मॅाइस्चराइज रखने के लिए नहाने के तुरंत बाद मॅाइस्चराइजर का इस्तेमाल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नहाने के तुरंत बाद लगाएं मॅाइस्चराइजर
  • स्किन को मॅाइस्चराइज रखने के लिए नहाने के तुरंत बाद मॅाइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। नहाने के कुछ देर बाद मॅाइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से कोई फायदा नहीं होता है।

9 of 10
शरीर के कुछ हिस्सों में साबुन का इस्तेमाल बहुत कम करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इन स्थानों पर साबुन का इस्तेमाल कम करें
  • शरीर के कुछ हिस्सों में साबुन का इस्तेमाल बहुत कम करना चाहिए। कांख, कमर, तलवे और चेहरे पर कम से कम साबुन लगाएं। प्राइवेट पार्ट्स पर भी साबुन लगाने से बचें।
विज्ञापन

10 of 10
अगर आपके शरीर में छोटे- मोटे कट लग गए हैं तो इन्हें नहाते समय ढंकने से बचें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नहाने के दौरान घावों को न ढंकें
  • अगर आपके शरीर में छोटे- मोटे कट लग गए हैं तो इन्हें नहाते समय ढंकने से बचें। मामूली घावों को नहाते समय खुला छोड़ें। नहाने के बाद घाव को सुखाकर नई पट्टी लगा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें