फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में पसीना क्यों बहाएं, अब पानी में ही वजन घटाएं

Mon, 10 Jun 2013 05:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज भी करनी है और गर्मी में पसीना बहाने की हिम्मत भी नहीं होती। अगर आप भी अपनी फिटनेस के साथ ऐसे ही किसी बहाने से समझौता करते हैं तो आपके लिए पानी में कसरत का बेहतरीन विकल्प है - एक्वा एरोबिक्स।
विज्ञापन


एक्वा एरोबिक्स यानी पानी में एरोबिक्स की ऐसी एक्सरसाइज है जो वजन घटाने और फिट रखने में मदद करेंगी।

के-ट्रेड
यह एक्सरसाइज बाजुओं, छाती, एब्स, हिप्स और कमर के लिए है। स्वीमिंग पूल में उतरकर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को क्लॉकवाइज घुमाएंऔर धीरे-धीरे पैरों से साइकिलिंग करें। बीच-बीच में पांच-पांच सेकंड का ब्रेक लें।

वाटर मार्चिंग
इससे बाजू और पैर मजबूत होंगे और वजन घटाने में मदद मिलेगी। पानी में उतरकर बाएं और फिर दाएं पैर को उठाकर मार्च करें। कदमताल के साथ-साथ हाथों को भी धीरे-धीरे उठाएं और नीचे रखें।
विज्ञापन


साइड स्ट्रेच
शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए यह अच्छा स्ट्रेच है। पूल की दीवारों पर हाथ टिकाकर खड़े हो जाएं, पंजों के बल खड़े हों और हाथों को धीरे-धीरे ऊपर ले जाएं। शरीर को स्ट्रेच करें फिर सामान्य हो जाएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें