फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरोबिक से खुद को ऐसे रखें स्वस्थ, 100 से 400 तक कैलोरीज हो जाती है बर्न

Thu, 27 Sep 2018 10:46 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपके पास व्यायाम करने के लिए समय नहीं है, तो दिनभर की गतिविधियों में एरोबिक एक्सरसाइज को शामिल कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।एरोबिक एक्सरसाइज करने से पूरे शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। एरोबिक एक्सरसाइज को ही कार्डियो एक्सरसाइज भी कहते हैं। डांसिंग एक बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है। डांस के दौरान आप 100 से 400 तक कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। इसमें शरीर की सभी मांसपेशियां और अंग क्रियाशील होते हैं।
विज्ञापन


इसे करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। रस्सी कूदना सबसे बेहतर व्यायाम है। रस्सी कूदने से दिल की बीमारियों से बचाव होता है। रस्सी कूदने से फेफड़ों में अधिक मात्रा में आक्सीजन जाती है और पूरे शरीर में रक्त का संचार तेज होता है। सीढ़ी चढ़ना एक आसान एरोबिक एक्सरसाइज है, जिसे सभी कर सकते हैं। सीढ़ियां चढ़ने से लगभग पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है। इससे 30 की उम्र के बाद बढ़ने वाले मोटापे की आशंका बहुत हद तक कम हो जाती है।

अगर आप रोजाना 30 मिनट के लिए 4 मील प्रति घंटे की गति से तेज चाल से चलते हैं, तो इससे लगभग 400 कैलोरीज बर्न होती हैं। तैरना एक कला के साथ ही व्यायाम भी है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। तैरने से शरीर का रक्त संचार बढ़ता है और आपको तनाव व दर्द से राहत मिलती है। तैरना एक ऐसा व्यायाम है, जिससे आपके शरीर के हर हिस्से में लचीलापन बना रहता है। इससे आपके दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जॉगिंग से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर में अतिरिक्त वसा का निर्माण नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें