फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे हेल्थ-लाइफ कोच डॉ मिकी मेहता, देंगे फिटनेस मंत्र

Mon, 14 Apr 2025 09:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला संवाद के इस आयोजन में देश के जाने-माने लाइफ और फिटनेस कोच मिकी मेहता भी शिरकत करेंगे। इस दौरान उनसे फिटनेस को कैसे ठीक रखा जाए, बढ़ती बीमारियों के जोखिमों के बीच लोगों की लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए, इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।
 
विज्ञापन
डॉ मिकी मेहता - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल 2025 का पहला अमर उजाला 'संवाद'  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार और शुक्रवार (17 व 18 अप्रैल) को होने जा रहा है। अमर उजाला की ओर से गंभीर विमर्श और चर्चा-परिचर्चा की सतत् चली आ रही यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम श्रृंखला लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगी।

विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम में कला, मनोरंजन, शिक्षा, राजनीति सहित सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां शामिल होंगी और अपने विचार साझा करेंगी। 17 अप्रैल को अमर उजाला सवांद का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 

लाइफ स्टाइल पर डॉ. मेहता करेंगे चर्चा

अमर उजाला संवाद में देश के प्रतिष्ठित लाइफ और फिटनेस कोच मिकी मेहता भी शिरकत करेंगे। डॉ. मेहता प्रसिद्ध स्वास्थ्य गुरु और कॉर्पोरेट लाइफ कोच हैं और वे फिट इंडिया मूवमेंट के एंबेसडर भी रहे हैं। मेडिसिन अल्टरनेटिव इंटरनेशनल से हॉलिस्टिक हेल्थ और लाइफ साइंसेज में  मानद डबल डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ. मेहता लाइफस्टाइल और फिटनेस के मंत्र देंगे।
विज्ञापन


'द शून्यम कोटिएंट' और 'द लाइट ऑफ लाइफ एंड लूज वेट गेन शेप' जैसी दो बेस्ट सेलर किताबों के लेखक डॉ. मिकी भारत में भारतीयों की लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य व बीमारियों को लेकर बातचीत करेंगे।  

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है नाम

22 अगस्त 1962 को महाराष्ट्र में जन्मे डॉ.मिकी का करियर बहुआयामी रहा है। 1983 में ब्लैक-बेल्ट मार्शल आर्ट प्रशिक्षक के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले डॉ. मेहता 1993 में '24 घंटे में तैराकी सीखें' जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम शुरू कर चुके हैं। इस कार्यक्रम की जनप्रियता का अंदाजा इसी रूप में लगाया जा सकता है बतौर संस्थापक उनके इस कार्यक्रम को 1995 में  लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। 

मिकी मेहता जर्मन फिटनेस उपकरण कंपनी 'मिलॉन' के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं। इसके उपकरण का इस्तेमाल सलमान खान और करीना कपूर ने बॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड में भी किया था।

 हेल्थ वर्कशॉप आयोजित करके लोगों को देते हैं फिटनेस मंत्र

डॉ मिकी को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट चैंपियन के रूप में भी नियुक्त किया गया है। उन्होंने शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने और फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए पॉइजन बी - प्रिवेंशन ऑफ इंफेक्शन सीडिंग ऑप्टिमल नेज़ल ब्रीदिंग नामक एक विशेष ब्रीदिंग टेक्नीक विकसित की है। 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, आईआईएम, आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों समय-समय पर अपने विचार रखने और लोगों को गाइड करने के लिए आयोजित किया जाता रहा है। अमेरिका, ओमान, थाईलैंड, हांगकांग, यूएई, तुर्की और श्रीलंका जैसे कई देशों में डॉ.मिकी ने हेल्थ वर्कशॉप आयोजित करके लोगों को स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रेरित किया है। 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें