उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 18-19 मई को 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन यानी आज 18 मई को कई नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने जीवन को सुखमय और शांतिमय बनाने के तरीके बताए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास के लक्ष्य और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। स्वामी चिदानंद सरस्वती, अभिनेता जैकी श्रॉफ और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी मंच साझा किए।
आचार्य मनीष ने आयुर्वेद के कुछ सूत्र बताए जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।
आचार्य मनीष कहते हैं, अगर पूरा भारत सीख जाए कि अगर कोई भी बीमारी आए तो 2-3 दिन कुछ न खाएं, व्रत पर चले जाएं तो बड़ी से बड़ी बीमारी के खतरे को दूर किया जा सकता है। ट्यूमर, हार्ट, रसौली जैसी दिक्कतें आसपास भी नहीं भटकेंगी।
किडनी और लिवर की बीमारियों का कैसे पता लगाएं?
आचार्य मनीष कहते जब तक किडनी 70% से ज्यादा खराब नहीं होती तक तक आपकी रिपोर्ट्स नॉर्मल आती रहती हैं। आप घर पर ही खुद से अपनी जांच कर सकते हैं।
किडनी की जांच
लिवर की जांच
हार्ट की जांच
शरीर को स्वस्थ रखना इतना भी कठिन नहीं
आचार्य मनीष कहते हैं, बहुत जरूरी है कि स्कूल से ही बच्चों को आयुर्वेद पढ़ाया जाना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वह क्या खाएं-क्या न खाएं? किस मौसम में क्या खाएं? कौन सी चीज के साथ क्या न खाएं?
आयुर्वेद साफ कहता है कि फल और दूध एक साथ नहीं लेना चाहिए, इसे इंफ्लेमेशन होता है। पर हम सभी मैंगो शेक, बनाना शेक खूब पीते हैं। मैंगो शेक, बनाना शेक पीना है तो बादाम या नारियल के दूध में पीना चाहिए, गाय या भैंस के दूध के साथ तो बिल्कुल नहीं।
जिम को लेकर क्या कहते हैं आचार्य मनीष?
आचार्य मनीष कहते हैं, जिम जाना सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन जिम में जाकर सप्लीमेंट्स लेना सबसे बड़ी गलती है। बॉडी बनाने के लिए जो पाउडर लोग खाते हैं उससे किडनी, हड्डियों की गंभीर समस्याएं होती हैं।