फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2025: 'सुबह का नाश्ता हल्का करें, दोपहर तक पाचन होता है कमजोर', डॉ. मेहता ने दिए सेहतमंद जीवन के टिप्स

Thu, 17 Apr 2025 10:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वस्थ जीवनशैली के मूलमंत्र को साझा करने के लिए देश के प्रतिष्ठित लाइफ और फिटनेस कोच मिकी मेहता अमर उजाला संवाद का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन
संवाद में डॉ मिकी मेहता - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala Samwad 2025 : साल 2025 के पहले अमर उजाला संवाद का आगाज हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। अमर उजाला के इस वैचारिक संवाद कार्यक्रम में कला, मनोरंजन, शिक्षा, राजनीति, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी देश की जानी मानी शख्सियत, विचारक और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


स्वस्थ जीवनशैली के मूलमंत्र को साझा करने के लिए देश के प्रतिष्ठित लाइफ और फिटनेस कोच मिकी मेहता अमर उजाला संवाद का हिस्सा बने हैं।





कौन हैं लाइफ कोच डाॅ. मिकी मेहता?

डॉ.मेहता प्रसिद्ध स्वास्थ्य गुरु और कॉर्पोरेट लाइफ कोच हैं और वे फिट इंडिया मूवमेंट के एंबेसडर भी रहे हैं। उन्हें मेडिसिन अल्टरनेटिव इंटरनेशनल से हॉलिस्टिक हेल्थ और लाइफ साइंसेज में मानद डबल डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त है।
विज्ञापन


Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए हेल्थ-लाइफ कोच डॉ मिकी मेहता कौन हैं, जानिए उनकी उपलब्धियां

अच्छी सेहत के लिए खान-पान और दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, इस विषय पर चर्चा के दौरान डॉ. मिकी ने कहा, अच्छी सेहत को लेकर चर्चा रहती है कि नाश्ता हैवी होना चाहिए, पर असलियत है कि नाश्ता हमेशा हल्का और पौष्टिक होना चाहिए। नाश्ते में हरी सब्ते में हरी-सब्जियां, फल होने चाहिए। कोशिश करें कि नाश्ता 10 बजे के बाद करें। इससे पहले हर्बल टी-पानी पीजिए।

नाश्ता तगड़ा होना चाहिए, यह बहुत बड़ा मिथ है। सुबह छह से 10 तक कफ काल और सुबह 10 से दोपहर दो तक पित्त काल होता है। कफ काल के दौरान खाने से बचना चाहिए।

  • हंसना भी स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। हंसते-हंसते जीवन को स्वस्थ और फिट रखा जा सकता है। डॉ. मिकी मेहता ने कहा कि सुबह का समय आपके हाथ में है। एक बार आप बाहर निकल गए तो शायद नियंत्रण से छूट जाए। पर सुबह आपके हाथ में हैं।
  • अगर सुबह उठते ही यम, नियम, आसन, प्रयाध्यन, ध्यान आदि चीजों की दिनचर्या रखेंगे तो आप योगी बन सकते हो। योगी होकर भी आप सांस्कारिक जीवन जी सकते हो। 


सेलिब्रिटीज को हेल्थ ट्रेनिंग

डॉ. मिकी बताते हैं, मैंने कई सेलिब्रिटीज को फिटनेस-हेल्थ की ट्रेनिंग दी है। जब आमिर खान को ट्रनिंग दे रहा था, उनके साथ बेहतर अनुभव रहा है। उन्हें स्विमिंग के जरिए फिटनेस ट्रेनिंग दी जाती थी। स्विमिंग पूल में पहले उन्हें बैरल में ट्रेनिंग दी जाती थी ताकि तैराकी के दौरान सांस पर नियंत्रण रखा जा सके। वो न सिर्फ अपने फिटनेस को लेकर बहुत एक्टिव हैं, साथ ही उनमें सीखने की ललक भी थी। 

डॉ मिकी ने बताया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी फिटनेस की ट्रेनिंग दी है।

खान-पान कैसा होना चाहिए?

डॉ मिकी कहते हैं, संतुलित जीवन चाहते हैं तो आहार का पौष्टिक होना बहुत जरूरी है। इसके लिए शाकाहारी आहार का सेवन ज्यादा अच्छा माना जाता है। दोपहर तक हमारी पाचन क्रिया कमजोर होती है, इसलिए अगर आप नॉनवेज खाना चाहते हैं तो दोपहर के बाद का समय उपयुक्त होता है। शाम के वक्त तामसिक आहार के सेवन से बचना चाहिए, इसका सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। 

डॉ मिकी ने कहा कि जब सूर्य शिखर के बीच होता है, 12 और दो के बीच। अगर आप अमाविष भी खाओगे तो अमृत बन जाएगा।सुबह उठकर हर्बल टी पीएं, काढ़ा पीएं। गाय का घी खाएं। उन्होंने कहा सिटी बजाने से भी आप स्वस्थ्य हो सकते हैं। इस दौरान उन्होंने सिटी भी बजाई। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें