हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद आत्महत्या के विरुद्ध जागरुकता फैलाना है। यह दिवस संदेश देता है कि आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोका जा सकता है। इस साल वर्ल्ड सुसाइड डे की थीम- 'आत्महत्या के रोकथाम के लिए लिए साथ काम करना है'।
यह बेहद जरूरी है कि आत्महत्या के विरुद्ध जीवन संवाद हो। इस बार की थीम में भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ये ही कहा है कि ऐसे विचारों के रोकथाम के लिए बेहद तैयारी करने की जरूरत है जो आत्महत्या के लिए उकसाते हैं।