फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइप 2 डायबिटीज वाले वयस्कों में शराब का सेवन बढ़ाता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा

Sun, 13 Sep 2020 03:26 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डलास
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

हालिया किए गए एक शोध के अनुसार सप्ताह में आठ या अधिक बार शराब पीने से टाइप 2 डायबिटीज के वयस्क पीड़ितों में हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


इस शोध से जुड़े शोधकर्ता और नॉर्थ कैरोलिना के विंस्टन-सलेम में वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के प्रोफेसर मैथ्यू जे सिंगलटोन ने बताया कि पिछले अन्य अध्ययनों में शराब के ज्यादा सेवन को हाई ब्लड प्रेशर से जोड़कर देखा जाता रहा है। लेकिन उनसे शराब के सेवन से हाइपरटेंशन होने के संबंध का स्पष्ट रूप पता नहीं चल पाया था।


शोधकर्ताओं ने ब्लड प्रेशर और शराब की खपत के संबंध की जांच करने के लिए टाइप 2 डायबिटीज के दस हजार से ज्यादा वयस्क मरीजों का विश्लेषण किया। इनकी औसत आयु 63 वर्ष थी, जिनमें ज्यादातर 61 प्रतिशत पुरुष थे।
विज्ञापन


शोध में शामिल हुए सभी प्रतिभागी औसतन दस वर्षों से टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित थे, जिसके चलते उनमें हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ गया था। इस शोध का निष्कर्ष जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें