Cancer Prevention: दुनियाभर में कैंसर को सबसे घातक बीमारी माना जाता है, जिसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक साल 2022 में लगभग 9.7 मिलियन (97 लाख) लोगों की कैंसर से मौत हुई। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि यह संख्या साल 2050 तक बढ़कर प्रतिवर्ष 18.2 मिलियन (1.82 करोड़) तक जा सकती है, जिसको लेकर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहने की जरूरत है।
कुछ दशकों पहले तक कैंसर को उम्रदराज लोगों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब 30 से कम उम्र के युवाओं में भी इसके मामले तेजी से रिपोर्ट किए जा रहे हैं। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, तनाव, प्रदूषण, तंबाकू और शराब का अधिक सेवन इसका जोखिम बढ़ाता जा रहा है। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को कैंसर की दिक्कत रही हो उनमें इस बीमारी का खतरा और अधिक हो सकता है।
भारतीय आबादी में कैंसर के बढ़ते जोखिमों को देखते हुए एम्स के विशेषज्ञ ने कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं, जिनपर अगर कम उम्र से ही ध्यान दे दिया जाए तो इस बीमारी से बचे रहने में मदद मिल सकती है।