नहाने के बाद ज्यादातर पुरुष जिस तौलिये से शरीर पोछते हैं, उसे ही देर तक लपेटे रहते हैं? ऐसा करना आपको बीमार कर सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले तौलिये में टॉयलेट से भी ज्यादा कीटाणु होते हैं।
विज्ञापन
2 of 3
towel
युनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना की एक रिसर्च के मुताबिक, तौलिये में पाए जाने वाले बैक्टीरिया कई बीमारियों को जन्म देते हैं। शोध में यह भी कहा गया है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले बाथ टॉवेल, हैंड टॉवेल और किचन टॉवेल में सबसे ज्यादा कीटाणु मौजूद होते हैं। इनके कारण 89 फीसदी डायरिया और फूड प्वॉइजनिंग होने का खतरा बढ़ जाता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, तौलिये में लंबे समय तक नमी बरकरार रहती है, जिसके कारण इनमें कीटाणुओं के अधिक पनपने का डर रहता है। लोग कई दिनों तक इसे धोते नहीं, जिससे इसमें कीटाणु पनपने लगते हैं और शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।