फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर से जुड़े इन 7 रोचक तथ्यों को पक्का नहीं जानते होंगे आप

Thu, 30 Aug 2018 10:02 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बरसात का मौसम शुरू होते ही इनसे फैलने वाली कई बीमारियां भी अपने पैर पसारने लगती हैं। इस मौसम में हर दूसरा व्यक्ति मच्छरों के प्रकोप से जूझ रहा होता है। यही वो मौसम है जब मच्छर से होने वाले रोग चिकनगुनिया, मलेरिया और डेंगू का सबसे ज्यादा शिकार बनते हैं। मच्छरों से बचने के लिए तो आपने कई खबरें पढ़ी होगी पर क्या आप अपने इन खूनी दुश्मनों से जुड़ी ये सात बातें जानते हैं। अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर।   
विज्ञापन

2 of 7
आपको जानकर हैरानी होगी कि आपका खून चूसने वाला मच्छर नर नहीं बल्कि मादा होती है। नर मच्छर तो शाकाहारी होता है। मादा मच्छर एक साथ 300 अंडे तक दे सकती है। लेकिन अपने पूरे जीवन काल में ये करीब 500 अंडे देती है। 
विज्ञापन

3 of 7
मच्छर इंसान की सांस तक सूंघ सकते हैं। बता दें, ये 75 फीट की दूरी से कार्बन डाइऑक्साइड सूंघ सकते हैं।

4 of 7
एक मादा मच्छर की लाइफ लगभग दो महीने और नर मच्छर की लाइफ लगभग 15 दिन की होती है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मच्छर अपने एक बार के डंक से 0.001 से 0.1 मिलीलीटर तक खून चूस सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मच्छर 2 फीट प्रति सेकंड की स्पीड से उड़ते हैं। लेकिन खास बात यह है कि ये 40 फीट से ज्यादा ऊपर नहीं उड़ सकते हैं। मच्छर अपने जन्म स्थान से एक मील तक की दूरी पर ही उड़ते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धरती पर मच्छर की 3500 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें