फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपने सोचा भी नहीं होगा इतना ज्यादा खतरनाक होता है स्ट्रीट फूड, आपको ऐसे दे सकता है कई बीमारियां

Wed, 27 Mar 2019 04:48 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फुटपाथ पर मिलने वाला खाना जितना स्वादिष्ट और चटपटा  होता है, स्वास्थ्य के लिए उतना ही खतरनाक। अगर आप रोज रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाला खाना खाते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। आलू चाट, कचौड़ी, छोले भटूरे से लेकर रोटी-सब्जी और दाल-चावल तक का तमाम वो खाना आपको बीमार कर सकता है जो आप बाहर से मंगाकर खाते हैं। अमेरिका के फूड एवं एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन की मानें तो हर रोज दुनियाभर में 250 करोड़ से ज्यादा लोग बाहर रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाला खाना खाते हैं। इसकी वजह खाने का सस्ता होना और जल्द मिल जाना है। आइए जानते हैं ज्यादा बाहर खाने से आप किन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पेट में संक्रमण
पेट का संक्रमण
घर का साफ-सुथरा खाना खाने से पेट के साथ ही मन की तृप्ति भी होती है। अगर आप रोज बाहर का खाना खाएंगे तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। फुटपाथ पर बनने वाले खाने से आपके पेट में संक्रमण हो सकता है। यह खाना गंदे पानी के साथ ही एक ही तेल में बार-बार बनाया जाता है। मसाले से लेकर हर सामग्री मिलावटी होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
protest cancer
कैंसर
फुटपाथ पर बनने वाले खाने से आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। यह खाना एक तो खूब देर तक तला जाता है और ऊपर से इसमें धूल-मिट्टी भी मिलती रहती है जो कैंसर का कारण बन सकती है। आपने अक्सर फुटपाथ पर बनने वाले पकौड़ों और समोसो को देखा होगा। इन्हें कई-कई बार तला जाता है और ऊपर से बिना ढके भी रखा जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

4 of 5
डाइबीटीज
ब्लड शुगर एवं डाइबीटीज
फुटपाथ पर बनने वाले ज्यादातर खाने में मैदे का इस्तेमाल होता है। मैदा स्वास्थ्य के लिए जहर माना जाता है। मैदे से ब्लड शुगर से लेकर डाइबीटीज एवं हार्ट की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाइपरटेंशन
फुटपाथ पर बनने वाले खाने में नमक की खूब मात्रा होती है। ज्यादा नमक खाने से हाइपरटेंशन का खतरा हो सकता है। बाहर के खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा फुटपाथ पर बनने वाले खाने से आपको जल-जनित संक्रमण भी हो सकता है। इसमें डायरिया और कालरा शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें