मोटापा एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या बन चुका है। हर वर्ग के लोग इस गंभीर समस्या से परेशान हैं। ऐसी स्थिति में खान-पान एक गंभीर विषय बन गया है। ज्यादातर लोगों की सोच होती है की कम खाने से या बिलकुल ना खाने से चर्बी कम की जा सकती है। ऐसा सोचना बिलकुल गलत है। आज हम आपको बताएंगे की कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हे खाने से आपकी भूक भी शांत हो जाएगी और फैट भी नहीं बढ़ेगा। इस डाइट को 'तृप्ति सूचकांक' (satiety index) कहा जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
तृप्ति सूचकांक आपके खाने की योग्यता को मापता है जिससे आप भूका न महसूस करें और पूरे दिन के दौरान अपने कैलोरी का सेवन कम करें। इस लिस्ट में सबसे पहले आता है उबला हुआ आलू।
-अगर आलू को तला न जाए तो वे पौष्टिक ही होते हैं।
-आलू में प्रतिरोधी स्टार्च होता है जो पाचन तंत्र में घुलनशील फाइबर की तरह काम करता है।
विज्ञापन
3 of 6
-अंडे खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है।
-साथ ही, अंडे में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। जिसका अर्थ है कि उनमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं।
-रोज सुबह अंडा खाना काफी फायदेमंद होता है। जो लोग सुबह नाश्ते में अंडे खाते हैं वे अधिक वजन कम करने और अपने बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) को अधिक ट्रिम करने में सक्षम होते हैं।
4 of 6
-ओटमील बेहद पौष्टिक होता है क्योंकि इसमें एक टन फाइबर होता है और पकाने पर बहुत सारा पानी सोख लेता है।
-ओट्स में बीटा ग्लूकेन नामक एक प्रकार का अघुलनशील फाइबर भी होता है, जो पूरे दिन भूख को दबाता है।
विज्ञापन
5 of 6
मछली में कम फैट होता है लेकिन प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड अधिक होता है, जो आपकी संतुस्ती को बढ़ाता और साथ ही स्वस्थ हृदय प्रणाली को स्वस्थ रखता है।
-पॉपकॉर्न साबुत अनाज होता है। जिसमें फाइबर अधिक होता है और कैलोरी काम होती है।
-पॉपकॉर्न में बहुत सारी हवा भी होती है जो आपको आलू के चिप्स की तुलना में तेजी से पेट भरने में मदद करता है।