16 मार्च राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (नेशनल वैक्सीनेशन डे) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सभी उम्र के लोगों को बीमारी से बचाने के लिए टीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है। टीकाकरण से हर साल लाखों लोगों की जान बचाई जाती है। साथ ही, वैश्विक रूप से दुनिया के सबसे सफल और लागत प्रभावी स्वास्थ्य बचाव कार्यों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। जिसके बावजूद आज भी दुनिया में लगभग 2 करोड़ बच्चे ऐसे हैं जो टीकाकरण से वंचित हैं। कहीं आपका बच्चा भी इससे वंचित न रह जाए इसलिए जान लें कौन सा टिका लगवाना बेहद जरुरी है।