हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे धूम्रपान से दूर रहें लेकिन फिर भी मां बाप की जानकारी से दूर बच्चे इसकी चपेट में आ जाते हैं। लेकिन ये समय है जानने का कि आपका बच्चा धूम्रपान कर रहा है या नहीं।
परफ्यूम
अगर आपके बच्चे के बैग में हर समय अगर परफ्यूम की बोतल रहती हो और अगर वह इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करता हो तो समझ लीजिए मामला गड़बड़ है। दरअसल सिगरेट पीने के बाद बड़ों के सामने जाने पर कॉलेज गोइंग बच्चे अपने ऊपर परफ्यूम डालते हैं ताकि सिगरेट की महक गायब हो जाए।
मिंट
अगर आपका बच्चा हमेशा आपके सामने आने से पहले मिंट खा कर आता है तो मतलब वह सिगरेट की बू छिपाने की कोशिश कर रहा है। इस तथ्य को जानिए और तुरंत उससे बात कीजिए।
लिपस्टिक
लड़किया लिपिस्टिक को न केवल मेकअप के तौर पर इस्तेमाल करती हैं बल्कि अपने काले होते होठों को भी छिपाने के लिए लगाती हैं। अगर रंगे हाथों पकड़ना है तो अल सुबह उसके कमरे में चले जाइए, उसके होठों की असली रंगत बता देगी सही बात।
लाइटर
जब भी मौका मिले अपने बच्चों का बैग चैक करें। बच्चे से छिप कर उसका बैग तलाशेंगे और अगर उसमें लाइटर मिले तो समझ लीजिए साहब कश लगाते हैं। संभव हो तो उसके सामने भी उसके बैग की तलाशी लेकर उसे डराए रखिए।
हैंड सैनेटाइजर
अकसर हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने का मतलब है हाथ से आने वाली सिगरेट की बू को रोकने की कोशिश की जा रही है।
जैसे कुछ जानते ही नहीं
कई बार कई लोगों के बीच धूम्रपान पर उठी बात पर अगर आपका बच्चा जरूरत से ज्यादा ही सीधा दिखने की कोशिश करने लगे तो समझिए दाल में कुछ काला है।