अगर आप लगातार अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ठंड के जाते-जाते दस मिनट का यह अभ्यास आपको मोटापे से छुटकारा दिला सकता है।
हाल में हुए एक शोध की मानें तो नियमित रूप से 10 मिनट तक ठंड में कंपकंपी कैलोरी कम करने और वजन घटाने में काफी मददगार हो सकती है।
पढ़ें - वजन घटाना चाहते हैं तो जमकर लें ये 5 डाइट
यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के शोधकर्ताओं का मानना है कि ठंड में होने वाली सिहरन शरीर में कौलोरी बर्न करने वाले 'ब्राउन फैट्स' को तैयार करने में मदद करती है जिससे फैट्स घटाने में आसानी मिलती है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि फैट्स दो तरह के होते हैं- व्हाइट फैट्स और ब्राउन फैट्स। व्हाइट फैट्स शरीर को ऊर्जा देता है जबकि ब्राउन फैट्स उसे बर्न करने में मदद करता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि शरीर में प्रतिदिन अगर 50 ग्राम ब्राउन फैट बने तो इससे 300 कैलोरी कम होती है। शोधकर्ता डॉ. पॉल ली के अनुसार, "हमने पाया कि 15 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में शरीर में दो तरह के हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं - इरिजिन और एजीएफ 21। ये ब्राउन फैट्स को बढ़ाते हैं जिससे कौलोरी बर्न होती है।"