फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2026: 20 या 21 मार्च? जानिए भारत में कब मनाई जाएगी ईद

Tue, 17 Mar 2026 11:02 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Eid Kab Hai 2026: भारत में ईद-उल-फितर 2026 की संभावित तारीख 20 मार्च या 21 मार्च है। यह चांद दिखने पर निर्भर करती है। अगर 19 मार्च को चांद दिखाई देता है, तो ईद 20 मार्च को होगी, अन्यथा 21 मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
ईद उल फितर कब है - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Eid 2026 Date: ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे पूरे भारत में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में ईद की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि ईद 2026 कब है भारत में? अगर आप जानना चाहते हैं कि ईद कब है और ईद का चांद कब दिखेगा? तो इसका सीधा जवाब है 20 या 21 मार्च 2026। हालांकि ईद चांद दिखने पर निर्भर करती है। इसलिए अंतिम तारीख का ऐलान चांद दिखने के बाद ही किया जाएगा।

विज्ञापन


ईद 2026 की संभावित तारीख

भारत में ईद-उल-फितर 2026 की संभावित तारीख 20 मार्च 2026, शुक्रवार और 21 मार्च 2026, शनिवार है। यह पूरी तरह चांद दिखने (Eid Ka Chand Kab Dikhega) पर निर्भर करता है।


चांद रात कब होगी?

अगर 19 मार्च 2026 की शाम को चांद देखा जाएगा तो 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। अगर नहीं दिखा तो 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। यही वजह है कि हर साल ईद की तारीख बदलती रहती है। 

विज्ञापन

हर साल ईद की तारीख अलग क्यों होती है?

ईद इस्लामिक कैलेंडर (हिजरी कैलेंडर) के अनुसार मनाई जाती है, जो चंद्रमा पर आधारित होता है।

  • इस्लामिक महीना 29 या 30 दिनों का होता है

  • नया महीना चांद दिखने पर शुरू होता है

  • इसलिए ईद की तारीख हर साल बदलती रहती है


भारत में ईद का महत्व

ईद-उल-फितर रमजान के खत्म होने पर मनाई जाती है। यह दिन खुशी, दुआ और भाईचारे का प्रतीक होता है। इस दिन लोग,

  • नमाज अदा करते हैं

  • गरीबों को जकात देते हैं

  • सेवइयां और मिठाइयां बनाते हैं

  • परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं


2026 में ईद की छुट्टी 

भारत में ईद एक गजेटेड हॉलिडे होती है और 2026 में इसकी संभावित छुट्टी 21 मार्च 2026 के आसपास हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें