Eid Al Fitr 2025 Home Decoration Ideas: 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार खुशियों, भाईचारे और नई उमंगों का प्रतीक है। इस मौके पर रिश्तेदार, दोस्त और करीबी घर आते हैं। ऐसे में लजीज पकवानों को सर्व करने से साथ ही घर की सजावट भी खास होनी चाहिए। हालांकि त्योहार में काफी खर्च होते हैं। ऐसे में सजावट के लिए व्यय करना फिजूलखर्ची हो जाता है। लेकिन घर की सजावट के लिए महंगे डेकोरेशन आइटम्स खरीदने जरूरत नहीं है। आप घर में ही उपलब्ध चीजों का उपयोग करके अपने आशियाने को खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और बिना ज्यादा खर्च के घर सजाने के शानदार तरीके।
रंगीन लाइटों से सजाएं घर
ईद पर घर को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स, एलईडी स्ट्रिंग का उपयोग कर सकते हैं। चाहें तो पुराने दीयों को पेंट करके उसे सजावट के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। खिड़कियों, बालकनी और दरवाजों पर हल्की रोशनी डालकर त्योहार की रौनक बढ़ाएं।
DIY पेपर डेकोरेशन
घर में क्राफ्ट पेपर से चांद-तारे, इस्लामिक मोटिफ्स और लैम्प शेप्स काटकर सजाएं। पुराने कार्डबोर्ड से चांद और मस्जिद की आकृति बनाकर दीवारों पर लगाएं। कागज की झालर और रंगीन कागज से बने लैंपशेड्स से घर को नया लुक दें।
फूलों से करें खूबसूरत सजावट
अगर आप सजावट में प्राकृतिकता चाहते हैं तो घर में ताजे फूलों के गुलदस्ते रखें। गेंदा, गुलाब और चमेली के फूलों से दरवाजे और दीवारों पर हार बनाकर लगाएं। फ्लावर वॉल हैंगिंग भी घर को सजाने का पारंपरिक तरीका है।
कुशन कवर और पर्दों से बदलें लुक
अगर आपके पास पुराने दुपट्टे या साड़ियां हैं, तो उनसे नए कुशन कवर बनाकर घर को फ्रेश लुक दें। पर्दों को बदलकर या उन्हें खूबसूरत लाइट्स और रिबन से सजाकर नया टच दें।