फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Kitchen Hacks: चाकू की धार बढ़ाने के घरेलू तरीके, मिनटों में हो जाएगा काम

Thu, 13 Feb 2025 04:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सिरेमिक कप, एल्युमिनियम फॉयल, पत्थर, या अखबार जैसी चीजों से आप आसानी से चाकू की धार तेज कर सकते हैं। ये घरेलू और पारंपरिक उपाय न सिर्फ आसान हैं। जानिए घर पर चाकू की धार कैसे तेज करें।
 
विज्ञापन
चाकू में धार कैसे तेज करें - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How To Sharpen Knife At Home : चाकू की धार चली जाने पर कार्य करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में नई चाकू की मांग होने लगती है लेकिन आपकी अच्छी चाकू की धार अगर कम हो गई है तो उसमें धार बढ़वाएं। ये काम आप घर पर ही कर सकते हैं। घर पर आसानी से चाकू की धार तेज की जा सकती है, इसके लिए किसी खास टूल की जरूरत नहीं होती है। बिना किसी खास टूल के कुछ घरेलू उपाय अपनाकर चाकू की धार को धारदार बनाया जा सकता है। ये तरीके न सिर्फ आसान है, बल्कि आपको नए चाकू खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सिरेमिक कप, एल्युमिनियम फॉयल, पत्थर, या अखबार जैसी चीजों से आप आसानी से चाकू की धार तेज कर सकते हैं। ये घरेलू और पारंपरिक उपाय न सिर्फ आसान हैं। जानिए घर पर चाकू की धार कैसे तेज करें।

विज्ञापन


सिरेमिक कप या प्लेट का इस्तेमाल करें

 

  • घर पर सिरेमिक कप या प्लेट है तो उसके उलटे हिस्से (नीचे की खुरदरी सतह) पर चाकू को हल्के-हल्के घिसते हुए चलाएं।
  • इसे 45 डिग्री के कोण पर रखते हुए 10-15 बार दोनों किनारों पर घिसें।
  • चाकू की धार तुरंत तेज हो जाएगी।


रेत या मोटे पत्थर से घिसें

  • किसी मोटे पत्थर या ईंट के टुकड़े को पानी से गीला करें।
  • चाकू को इस पर धीरे-धीरे घिसें
  • यह तरीका देसी और पुराना है, लेकिन बेहद प्रभावी है।

विज्ञापन

ऐल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करें

 
  • ऐल्युमिनियम फॉयल को मोड़कर एक मोटी परत बना लें।
  • चाकू को इस पर 10-15 बार आगे-पीछे करें।
  • इससे धार तेज और चमकदार हो जाएगी।


पुराने अखबार से करें धार तेज
 

  • पुराने अखबार के पन्ने को मोड़कर मजबूती दें।
  • चाकू को अखबार पर रगड़ें, इससे धार तेज हो जाएगी।
  • हालांकि, यह हल्की धार के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें