फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: दिवाली के शुभ अवसर पर अपने बच्चों को सिखाएं ये जरूरी बातें, भविष्य को उज्ज्वल करने का करेंगे काम

Mon, 24 Oct 2022 12:36 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
Diwali 2022: दिवाली आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए कई लोगों ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिंदू धर्म में दिवाली पर्व का एक विशेष महत्व है। दिवाली को अंधकार पर रोशनी के विजय के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है। इस पर्व के आने से महीने भर पहले ही लोगों के ऊपर इसका खुमार चढ़ जाता है। दिवाली को लेकर हर तरफ रौनक दिखाई देने लगती है। इस दौरान लोग जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में बाजारों में काफी भीड़ हो जाती है। वहीं दिवाली के इस शुभ अवसर पर आप अपने बच्चों को शिष्टाचार से जुड़ी अच्छी आदतों के बारे में सिखा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों को दिवाली के इस शुभ अवसर पर सिखा सकते हैं। ये बातें आपके बच्चों के गुणों में वृद्धि करने का काम करेंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
इस दिवाली आप अपने बच्चों को अच्छे व्यवहार से जुड़ी शिक्षा दे सकते हैं। एक अच्छा व्यवहार ही किसी व्यक्ति की सफलता में बड़ा योगदान निभाता है। ऐसे में आप इस दिवाली अपने बच्चों को बड़ों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, बुजुर्गों के सम्मान और छोटों से प्यार करना सिखा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
दिवाली पर हम सभी लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं। ऐसे में इस मौके पर आप अपने बच्चों को साफ-सफाई की महत्वता के बारे में बता सकते हैं। 

4 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
दिवाली के अवसर पर घरों की साफ-सफाई करते समय कई पुरानी चीजें मिलती हैं, जो अक्सर हम किसी गरीब लोगों को दे देते हैं। ऐसे में आप उन पुराने सामानों को अपने बच्चों के हाथों से किसी जरूरतमंद इंसान को दे सकते हैं। इससे आपके बच्चों के भीतर सहयोग की भावना जागृत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
रामायण, महाभारत एवं कई अन्य पौराणिक कहानियों में बहुत से मूल्य छुपे हुए हैं। दिवाली के अवसर पर आप रामायण, महाभारत और दूसरी पौराणिक कहानियों के बारे में अपने बच्चों को बता सकते हैं। इससे उनके भीतर नैतिकता को लेकर भाव विकसित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें