फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Decoration Ideas: दिवाली में बिना पैसे खर्च किए कैसे सजाएं घर का मंदिर

Sun, 19 Oct 2025 06:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Budget Decoration Tips: यहां आपको कुछ आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप चाहें तो बिना ज्यादा खर्च किए, अगर आप चाहें तो बिना ज्यादा खर्च किए, केवल घर की चीजों से मंदिर को आकर्षक और पवित्र रूप दे सकते हैं।
विज्ञापन
दिवाली पर मंदिर की सजावट - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Diwali Budget Decoration Tips: दिवाली पर घर की सफाई और सजावट करना एक महत्वपूर्ण परंपरा है। हफ्तों पहले से घर के कोने-कोने की साफ सफाई की जाने लगती है। फेरी लाइट्स और दीपों से घर को रोशन किया जाता है। पारंपरिक तरीके से रंगोली बनाई जाती है। साथ ही चूंकि दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है, इसलिए मंदिर भी सजाया जाता है। घर के मंदिर की सजावट आस्था और सकारात्मकता को जगाने का सुंदर तरीका होता है। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आप काफी खूबसूरती से सजे मंदिर देखते हैं और आपका भी मन करता है कि ऐसी तरह से सजावट करें। हालांकि लोगोंं को ये भी लगता है कि ऐसी सजावट के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता होगा। पर यहां आपको कुछ आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप चाहें तो बिना ज्यादा खर्च किए, अगर आप चाहें तो बिना ज्यादा खर्च किए, केवल घर की चीजों से मंदिर को आकर्षक और पवित्र रूप दे सकते हैं।

बिना खर्च कैसे सजाएं घर का मंदिर
 

सफाई सबसे जरूरी

मंदिर की पूरी तरह सफाई करें, पुराने फूल या राख हटाएं। कहा जाता है, “जहां स्वच्छता है, वहीं लक्ष्मी का वास है।”

प्राकृतिक सजावट

विज्ञापन


घर के पौधों की हरी पत्तियां, आम और अशोक के पत्ते से तोरण बनाएं। फूलों और पत्तियों से मंदिर के द्वार पर तोरण सजा सकते हैं। 

पुराने दीयों को नया रूप दें

पुराने मिट्टी के दीयों को धोकर हल्दी-कुमकुम या ऐक्रेलिक रंग से सजाएं। इस तरह के दीपक नए और अधिक आकर्षक लगते हैं। 


फूलों से साज-सज्जा

फूलों से शानदार सजावट की जा सकती है। आप गेंदे या गुलाब के फूल की पंखुड़ियों से रंगोली बना सकते हैं। साथ ही गेंदे की फूल की माला बनाकर लटकन से सजा सकते हैं।

कपड़े से बैकग्राउंड

मंदिर की दीवार पर साफ़ दुपट्टा, दुपट्टे का बॉर्डर या पुराने साड़ी का पल्लू टांग दें। ये भी काफी सुंदर लुक देता है।
 

प्राकृतिक सुगंध

अगरबत्ती की जगह लौंग या कपूर जलाएं। वातावरण सुगंधित रहेगा और ऊर्जा भी बढ़ेगी।


DIY लाइटिंग

पुराने बल्ब के आसपास पारदर्शी कपड़ा या पेपर लगाकर हल्की रौशनी का डेकोर बनाएं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें