क्या है जवाद का अर्थ?
जवाद एक अरबी शब्द है। अरबी शब्द में इसका अर्थ उदार या फिर दयालु होता है। इस कारण ये तूफान ज्यादा खतरनाक नहीं होने वाला है। इस चक्रवात का आम जन जीवन पर उतना विनाशकारी असर नहीं पड़ेगा, जितना की बाकी चक्रवाती तूफानों का पड़ता है।
कैसे इस तूफान का नाम जवाद पड़ा?
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस तूफान का नाम जवाद सऊदी अरब के सुझाव पर रखा गया है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस तूफान के कारण महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
जवाद तूफान के अलर्ट को देखते हुए एनडीआरएफ के जवानों को रेस्क्यू अभियानों के लिए तैयार कर दिया गया है। वहीं पिछले साल मई में आए अम्फान चक्रवात के कारण कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस तूफान के कारण कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा था। बचाव कार्य में लाखों लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था।