अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार वायरस प्लास्टिक पर 72 घंटे और कार्डबोर्ड पर 24 घंटे से अधिक समय तक रह सकता है। तांबे पर चार घंटे तक जीवित रह सकता है। ऑनलाइन पेमेंट करें। हाथों को अच्छे से धोकर ही चेहरा छुएं।
- कोरोना पानी या स्विमिंग पूल से भी फैलता है?
पानी या स्विमिंग पूल से संक्रमण का कोई सुबूत नहीं है, लेकिन फिर भी सतर्कता के लिए अभी पूल में न नहाएं। पानी की बोतल अलग-अलग ही रखें। एकदूसरे की बोतल न छुएं। दूसरे जूठा पानी या जूस आदिन न पीयें।
- अगर एंटीबॉडीज से बचाव नहीं है तो वैक्सीन क्यों?
एंटीबॉडीज की तुलना में वैक्सीन अधिकत ताकतवर है। यह वायरस के हमले को बेअसर करती है। वैक्सीन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, क्योंकि वैक्सीन वायरस के स्टेन और प्रभाव को देखकर तैयार की जाती है।
- बिना लक्षण वालों की कोरोना जांच क्यों?
संक्रमित व्यक्ति में लक्षण न दिखने के सैकड़ों मामले हुए हैं। 14 दिन तक कोई लक्षण नहीं दिखने वालों में भी संक्रमण मिला है। इसलिए संभव है बगैर लक्षण के भी कोई संक्रमित हो। संक्रमित के संपर्क में आते ही जांच कराएं।