फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन लोगों का इम्यून सिस्टम होता है कमजोर, कोरोना से बचने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव 

Mon, 23 Nov 2020 09:28 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई शोधों में इस बात का दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमण आसानी से नहीं हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता और इसको बढ़ाने के लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए।

स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना जरूरी है। इस समय देश-दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बरस रहा है। भारत में भी रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे बचे रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना आवश्यक है।  खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है।


 
विज्ञापन

2 of 9
डायबिटीज के मरीजों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
इन लोगों की इम्यून सिस्टम कमजोर होता है
  • किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति
किडनी, कैंसर, डायबिटीज, दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। ऐसे लोगों को इस समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।


 
विज्ञापन

3 of 9
60 से अधिक उम्र के लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होना शुरू हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
60 साल से अधिक आयु के लोग
  • 60 से अधिक उम्र के लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होना शुरू हो जाता है। ऐसे लोगों को इस समय अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। 60 से अधिक उम्र के लोगों का इस समय घर में रहना ही सुरक्षित है।

 

4 of 9
छोटे बच्चों का इम्यन सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels
छोटे बच्चों
  • छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। छोटे बच्चों का इम्यन सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ होता है। इस समय छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। 

अगली स्लाइड्स में जानिए कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए....

 
विज्ञापन

5 of 9
प्रतिदिन कुछ समय निकालकर ऐरोबिक्स एक्सर्साइज करें- सांकेतिक तस्वीर
ऐरोबिक्स एक्सर्साइज करें
  • प्रतिदिन कुछ समय निकालकर ऐरोबिक्स एक्सर्साइज करें। ऐसा करने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। कई शोधों के अनुसार नियमित रूप से एक्सर्साइज करने से कोरोना से बचा जा सकता है। इस समय घर में रहकर ही एक्सर्साइज करें।

 
विज्ञापन

6 of 9
योग करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
योग करें
  • योग करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित योग का अभ्यास करने से बीमारियों से बचा जा सकता है।


 
विज्ञापन

7 of 9
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि पर्यापत नींद ली जाए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पर्यापत नींद लें
  • स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि पर्यापत नींद ली जाए। नींद पूरी न होने से आप अस्वस्थ रहने लगेंगे और कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाएगा।

 

8 of 9
वजन बढ़ने से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
वजन को बढ़ने न दें
  • वजन बढ़ने से शरीर में कई तरहों की बीमारियों के होने का खतरा रहता है। वजन बढ़ने से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि वजन को नियंत्रण में रखा जाए। वजन को नियंत्रित रखने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं।

 
विज्ञापन

9 of 9
स्मोंकिंग और शराब का सेवन करना छोड़ दें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्मोंकिंग और शराब से बनाएं दूरी
  • स्मोंकिंग और शराब का सेवन करने वाले लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा अधिक है। अगर आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो स्मोंकिंग और शराब का सेवन करना छोड़ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें