फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: लॉकडाउन में घर पर कर रहे हैं कुछ रचनात्मक तो साझा करें अमर उजाला के साथ

Sat, 28 Mar 2020 09:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 15 अप्रैल तक का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस बीच लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई है। केवल जरूरत के सामान की खरीदारी करने के लिए लोग निर्धारित और सीमित समय में घर से बाहर निकल रहे हैं। सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि जरूरत के सामानों की कमी नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन


इस लॉकडाउन के बीच लोग पूरी तरह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस दौरान वर्क फ्रॉम होम यानी कि घर से काम करने की सुविधा दी गई है। अच्छी बात यह है कि सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी बनाते हुए लोगों ने घर में खुद को क्वारंटीन कर रखा है और बहुत संयमित तरीके से लॉकडाउन का पालन भी कर रहे हैं। 

इस लॉकडाउन पीरियड में लोग अपनी रुचि के अनुसार काम कर रहे हैं। घर में बच्चों को, बुजुर्गों को, भाई-बहनों, सगे-संबंधियों के साथ खूब क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। किसी का समय किचन में तरह-तरह के पकवान बनाते बीत रहा है तो कोई गार्डन में या छत पर गमलों में बागबानी कर रहे हैं। बहुत सारे लोग अपनी दिनचर्या की शुरुआत योग और ध्यान के साथ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पेंटिंग, कविता, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, संगीत सुनना और अन्य रचनात्मक कार्यों को लोग समय दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बहुत सारी ऐसी रचनात्मकता दिख रही है, जो कई लोगों को प्रेरित कर रही है। ऐसे बहुत सारे रचनात्मक कार्य आप भी जरूर कर रहे होंगे, जो औरों को भी प्रेरित कर सकता है। 

तो क्यों न इसकी वीडियो आप दुनिया के साथ साझा करें। आप अपने रचनात्मक कार्यों की वीडियो बनाइए। 30 से 40 सेकेंड की आपकी एक वीडियो कई लोगों को प्रेरित कर सकती है। आप अपनी प्रेरणात्मक और रचनात्मक वीडियो अमर उजाला के साथ साझा करें और अमर उजाला उसे पूरी दुनिया के साथ साझा करेगा। 
विज्ञापन


अपनी वीडियो हमें ईमेल आईडी ladengecoronase@gmail.com पर भेजें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें