कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए एक-दूसरे से पर्यापत दूरी बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में एक-दूसरे को गले लगाना सुरक्षित नहीं है, परंतु कई शोधों में ये बात सामने आई है कि गले मिलने से दिल और दिमाग को शांति मिलती है। लॅाकडाउन में ढील दी गई है जिस वजह से कई लोगों अपने परिवार या दोस्तों से काफी समय बाद मिलेंगे तो ऐसे में वे अपने परिजनों से गले मिलना चाहेंगे। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने परिवार या दोस्तों से गले मिला जा सकता है। आइए जानते हैं गले मिलते समय किन बातों का ध्यान रखें....
विज्ञापन
2 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अस्वस्थ हैं तो गले न मिलें
अगर आप अस्वस्थ हैं तो गले न मिलें। हो सकता है आपकी अस्वस्था का कारण कोरोना वायरस का संक्रमण हो। आपके गले मिलने से दूसरे व्यक्ति को भी कोरोना वायरस से संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ज्यादा देर तक गले न लगाएं
आप अपने परिजनों या मित्रों को गले लगाने के लिए उत्सुक हो रखे होंगे, परंतु ज्यादा देर तक गले लगाना सुरक्षित नहीं है।
4 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
गले लगाते समय सांस रोक लें
इस समय ज्यादा देर तक गले न लगाने की सलाह दी जा रही है। कुछ सेंकड के लिए सांस को रोका जा सकता है, इसलिए जितनी देर आप अपने परिजनों को गले लगा रहे हैं उतने समय के लिए अपनी सांस रोक दें।
विज्ञापन
5 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
गालों को आपस में न छूने दें
अक्सर गले लगाते समय गाल भी आपस में छू जाते हैं। इस समय कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिए गले लगते समय इस बात का ध्यान रखें कि गाल आपस में टच न हो।
विज्ञापन
6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मास्क पहनना न भूलें
एक-दूसरे को गले लगाते समय मास्क पहनना न भूलें। एक शोध के अनुसार मास्क पहनने से कोरोना वायरस से संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
7 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बच्चे ऐसे लगें गले
बच्चे प्यार से अपने माता-पिता या अन्य परिवार के सदस्यों से अक्सर गले लग जाते हैं। इस समय बच्चों को कमर या घुटने तक ही गले लगने दें।
8 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
बच्चों के गाल पर न चूमें
अक्सर प्यार से व्यक्ति गले लगाते समय बच्चों के गाल को चूम लेता है, परंतु इस समय ऐसा करना सुरक्षित नहीं है।
सार्वजनिक स्थानों से आते ही तुरंत एकदम गले लगना सुरक्षित नहीं है। नहाने के बाद ही अपने परिवाजनों या दोस्तों को गले लगाएं। गले लगने के बाद भी साबुन और पानी से हाथ धो लें।