फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ खाने में ही नहीं होता साधारण नमक का प्रयोग, जानिए इसके अनोखे उपयोग

Tue, 26 May 2020 09:06 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
uses of common salt in daily life - फोटो : social media
नमक एक ऐसी चीज जो हर किसी के किचन में उपलब्ध होती है। इसके बिना खाने की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। आप अपने खाने में सभी तरह के मसाले डाल लें और नमक डालना भूल जाएं तो खाना बेस्वाद हो जाता है। यूं कहें तो नमक किसी भी और मसाले से ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप इस बात को जानकर थोड़ा हैरान हो सकते हैं कि नमक का उपयोग खाने के अलावा भी बहुत जगह कर सकते हैं। नमक का प्रयोग सिर्फ किचन में ही नहीं इससे बाहर भी हो सकता है। आइए आज जानते हैं नमक का प्रयोग कहां-कहां किया जा सकता है....

 
विज्ञापन

2 of 5
मच्छर के काटने पर खुजली होने लगती है - फोटो : social media
खुजली से राहत में प्रयोग
  • मच्छर के काटने पर खुजली होने लगती है और वो भाग लाल हो जाता है। ऐसी स्तिथि में नमक बड़े ही काम की चीज है। आपको हल्का सा नमक लेना है और उसे थोड़ा सा गिला करना है। ऐसा करने से नमक सील जाएगा और फिर इस सिले हुए नमक को खुजली वाली जगह में लगा लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको खुजली से राहत मिलेगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
तांबे को बर्तनों को चमकाने में भी आप नमक का प्रयोग कर सकते हैं - फोटो : social media
तांबे के बर्तन साफ करने में करें नमक का प्रयोग
  • तांबे को बर्तनों को चमकाने में भी आप नमक का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको नमक में विनेगर और निंबू मिलाकर एक मिक्सचर तैयार करना है। इस मिक्सचर के तैयार हो जाने के बाद स्क्रब से बर्तनों को साफ करें। इस मिक्सचर से आपके बर्तन चमक उठेंगे। आप इसका इस्तेमाल मंदिर में उपयोग होने वाले तांबे के बर्तनों को साफ करने में भी कर सकते हैं। 

 

4 of 5
मोम पिघलकर घिरने की समस्या को दूर कर सकता है नमक - फोटो : social media
कैंडल में इस तरह करें उपयोग
  • घर में हम जब भी कैंडल जलाते हैं तो इसका मोम पिघलकर घिरने लगता है। इस मोम को साफ करने में काफी समय लगता है। आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है नमक, बस आपको करना होगा ये छोटा सा काम। आपको एक कप पानी में आधा चम्मच नमक डालना है और इसे 15 मिनट तक उबालना है। इसको उबालने के बाद कुछ देर ठंडा होने दें। जब ये सॉल्यूशन ठंडा हो जाए तो इसमें कैंडल को डाल दें। कुछ घंटे तक कैंडल को इसी सॉल्यूशन में रहने दें फिर बाहर निकालकर अच्छे से पोंछ कर सुखा लें। आप जब भी इस कैंडल को जलाएंगे तो आपको मोम पिघलने की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमक की एक छोटी पोटली बनाकर जूतों में रख लें - फोटो : social media
नमक करेगा जूतों की बदबू गायब
  • अगर आपके जूतों से भी गंदी बदबू आती है तो आपको बस ये छोटा सा काम करना है। नमक की एक छोटी सी पोटली बना लें और उसे अपने जूतों में रख लें। कुछ ही देर में आपके जूतों से गंदी बदबू दूर हो जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें