Cleaning Tips: बरसात या सर्दियों में अक्सर अलमारी से सीलन और नमी की बदबू आने लगती है। ऊनी कपड़े जो सालभर अलमारी या दीवान में रखने से बदबू करने लगते हैं। सीलन के कारण कपड़ों में अजीब गंध बस जाती है और फंगस लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि थोड़ी समझदारी और घरेलू उपायों से इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अलमारी और कपड़ों से सीलन की बदबू को दूर करने के लिए न महंगे केमिकल की जरूरत होती है और ना ही ज्यादा मेहनत की। यहां सीलन की बदबू भगाने के लिए कुछ आसान उपाय बताए जा रहे हैं।
Bike Trip: बाइक ट्रिप पर जा रहे हैं तो भूल से भी न करें ये गलतियां, जान लें कहां जाना चाहिए और कहां नहीं
अलमारी से सीलन की बदबू दूर करने के आसान उपाय
अलमारी पूरी तरह खाली करें
सबसे पहले कपड़े निकालकर अलमारी को खुला छोड़ दें ताकि हवा लग सके। इससे सीलन दूर होती है।
सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछें
अंदर जमा नमी को सूखे कपड़े से साफ करें। अगर फंगस दिखे तो हल्का सिरका मिला पानी इस्तेमाल करें।
नमी सोखने वाले घरेलू उपाय रखें
कटोरी में बेकिंग सोडा, नमक या चारकोल रख दें। ये नमी और बदबू दोनों सोख लेते हैं।
नीम या तेजपत्ता रखें
नीम की पत्तियां या तेजपत्ता अलमारी में रखने से बदबू और कीड़े दूर रहते हैं।
कपड़ों को धूप दिखाएं
बदबूदार कपड़ों को दो–तीन घंटे धूप में जरूर रखें। कपड़ों को समय समय पर धूप में रखना चाहिए।
सिलिका जेल का इस्तेमाल करें
जूतों या बैग से निकले सिलिका जेल पैकेट अलमारी में रख दें। बाजार में भी सिलिका जेल उपलब्ध रहता है।
अलमारी बंद न रखें
हफ्ते में कम से कम एक बार अलमारी कुछ देर के लिए खुली छोड़ें।